यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pawan Singh : पवन सिंह को काराकाट से किसने चुनाव लड़ने को कहा? खुद बताया सबकुछ, विरोधियों को भी दे दिया संदेश
Pawan Singh पवन सिंह ने इस बार चुनाव लड़ने का मन बनाया है। उन्होंने काराकाट सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। कई दिनों से यह सस्पेंस बरकरार था कि वह बि ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) बिहार की कारकाट सीट से ताल ठोकने का मन बना चुके हैं। हाल ही में उन्होंने इस लोकसभा क्षेत्र में रोड शो किया था।
पवन सिंह को भाजपा (BJP) ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से टिकट दिया था, लेकिन निजी कारणों का हवाला देते हुए भोजपुरी सुपरस्टार ने टिकट वापस कर दिया था। इसके बाद उन्होंने कराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया।
अब तक सस्पेंस बरकरार था कि उन्होंने काराकाट सीट से ही क्यों चुनाव लड़ने का मन बनाया। इस पर पवन सिंह ने खुद जवाब दिया है। उन्होंने इस मामले में मीडिया से बात करते हुए सब कुछ क्लियर कर दिया है।
खुद से सोचकर काराकाट से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया- पवन सिंह
पवन सिंह ने कहा कि उन्होंने खुद से सोचकर काराकाट से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि मैनें लड़ने को लेकर अपने मित्रों से भी सलाह ली थी, तब उनके दोस्तों ने कहा था कि शाहाबाद में कारकाट ही एक ऐसा क्षेत्र है, जहां विकास नहीं हुआ है।
चाचा-भईया बोलते हैं, इसके बाद नजर नहीं आते
पवन सिंह ने कहा कि जब से मैंने ट्वीट किया है, तब से मैं अपने चाचा और भाइयों से सुन रहा हूं कि लोग यहां जब काम होता है तब आते हैं, उस समय तक चाचा-भईया बोलते हैं, इसके बाद नजर नहीं आते हैं।
खबरें और भी
उन्होंने आगे कहा कि काराकाट क्षेत्र के लोग खुद दिखाते हैं कि काराकाट में क्या क्या काम नहीं हुआ है। कई जगहों पर सड़क और पुलिया का रुका हुआ है। यही सब सोचकर मैंने यह निर्णय लिया कि मैं काराकाट से ही चुनाव लाड़ूँगा। मेरी मां ने काराकाट की जनता को मुझे सौंप दिया है।