Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले BJP का मास्टरस्ट्रोक, RJD और कांग्रेस की बढ़ाई टेंशन

    Updated: Fri, 07 Feb 2025 11:48 AM (IST)

    Bihar News बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने मास्टरस्ट्रोक खेलते हुए आरजेडी और कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है। बीजेपी ने पिछड़ा और अति पिछड़े वर्गो ...और पढ़ें

    सम्राट चौधरी और दिलीप जायसवाल (जागरण फोटो)
    सम्राट चौधरी और दिलीप जायसवाल (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. बिहार में बीजेपी ने खेला पिछड़ा-अतिपिछड़ा का कार्ड
    2. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा मास्टरस्ट्रोक

    रमण शुक्ला, पटना। Bihar Political News Today: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने आरजेडी और कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल, बिहार की राजनीति में भाजपा ने भी पूरी तरह से जाति को साधने का काम शुरू कर दिया।

    भाजपा ने सरकारी योजनाओं में पिछड़ा एवं अति पिछड़ों की भागीदारी बढ़ाने के साथ ही संगठनात्मक नेतृत्व में इस समुदाय को आगे कर संदेश देने प्रयास किया है। पार्टी ने 50 प्रतिशत से अधिक संगठनात्मक जिलों में जिलाध्यक्ष का दायित्व पिछड़ा-अतिपिछड़ा समाज के कार्यकर्ताओं को सौंप दिया है।

    25 से अधिक जिलों में बीजेपी ने पिछड़ा-अतिपिछड़ा को दिया जगह

    भाजपा के 52 संगठनात्मक जिलों में से 46 जिलों में अध्यक्ष का निर्वाचन पूरा कर लिया गया है। इसमें 25 से अधिक जिलों में भाजपा ने पहली बार पिछड़ा-अतिपिछड़ा समाज के कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष बनाया है। गैर यादव पिछड़ी एवं अतिपिछड़ी जातियों पर भाजपा ने सर्वाधिक फोकस किया है।

    संकेत है कि विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण में भी पार्टी इसी रणनीति पर आगे बढ़ेगी। पार्टी ने सवर्णों के साथ ही पिछड़ा में वैश्य, कोईरी (कुशवाहा) के अतिरिक्त धानुक, कुर्मी के साथ एकमुश्त पचपनियां वोट बैंक को लक्ष्य बनाकर नेतृत्व उभारने का प्रयास किया है।

    खबरें और भी

    6 जिलों में नेतृत्व सौंपने को लेकर कश्मकश में पार्टी

    भाजपा में संगठनात्मक चुनाव की समय सीमा समाप्त हुए एक महीने बीतने को है लेकिन प्रदेश नेतृत्व छह संगठनात्मक जिलों में जिला अध्यक्ष के नाम घोषित करने को लेकर कश्मकश में है। भाजपा के जिन जिलों में संगठनात्मक चुनाव लंबित है उनमें पटना के महानगर और ग्रामीण के साथ ही सहरसा, जमुई, नालंदा और जहानाबाद में जिला अध्यक्ष का मनोयन नहीं हुआ है। इसके साथ ही कुछ मंडल कमेटियों का निर्वाचन अटका हुआ है।

     संगठनात्मक जिले का नाम जिलाध्यक्ष जाति 

    • बगहा : अंचित कुमार लल्ला : कानू
    • बेतिया : रुपक श्रीवास्तव : कायस्थ
    • मोतिहारी : पवन राज : ब्राह्मण
    • रक्सौल : अशोक कुमार पांडेय : भूमिहार
    • ढाका : सुनील कुमार सहनी : मल्लाह
    • गोपालगंज : संदीप गिरी : अत्यंत पिछड़ा
    • सिवान पश्चिमी : राहुल तिवारी : ब्राह्मण
    • सिवान पूर्वी : रंजीत कुमार : कानू
    • वैशाली उत्तरी : अजब लाल साह : तेली
    • वैशाली दक्षिणी : अजय कुशवाहा : कोईरी
    • छपड़ा उत्तरी : रंजीत सिवान : भूमिहार
    • छपरा दक्षिणी : ब्रजमोहन सिंह : राजपूत
    • मुजफ्फरपुर पूर्वी : विवेक कुमार : वैश्य
    • मुजफ्फरपुर पश्चिमी : हरिमोहन चौधरी : भूमिहार
    • सीतामढ़ी : मनीष कुमार रौनियार : वैश्य
    • शिवहर : नीरज सिंह : राजपूत
    • मधुबनी : प्रभाशु झा : ब्राह्मण
    • झंझारपुर-बच्चा कामत : केउट
    • दरभंगा उत्तरी : आदित्य नारायण : बाह्यण
    • दरभंगा दक्षिणी : विनय पासवान : अनुसूचित जाति
    • बेगूसराय : राजीव कुमार वर्मा : कोईरी
    • समस्तीपुर उत्तरी : नीलम सहनी : मल्लाह
    • समस्तीपुर दक्षिणी : शशीधर झा : ब्राह्मण
    • खगड़िया : शत्रुघ्न भगत : कलवार वैश्य
    • नवगछिया : मुक्तिनाथ निषाद : मल्लाह
    • सुपौल : नरेन्द्र कुमार ऋषिदेव : अनुसूचित जाति
    • कटिहार : मनोज राय : धानुक
    • अररिया : आदित्य नारायण झा : ब्राह्मण
    • मधेपुरा : दीपक यादव : यादव
    • पूर्णिया : मनोज कुमार सिंह : राजपूत
    • किशनगंज : गोपाल मोहन सिंह : अत्यंत पिछङा
    • भागलपुर : संतोष कुमार साह : स्वर्णकार
    • बांका : ब्रजेश मिश्रा : ब्राह्मण
    • मुंगेर : अरूण पोद्दार : वैश्य
    • लखीसराय : दीपक कुमार: भूमिहार
    • शेखपुरा : रेशमा भारती : यादव
    • नवादा : अनिल मेहता : कोईरी
    • गया पूर्वी : विजय मांझी : अनुसूचित जाति
    • गया पश्चिमी : प्रेम कुमार चिंटू : भूमिहार
    • अरवल : धर्मेन्द्र तिवारी : ब्राह्मण
    • औरंगाबाद : विजेंद्र चंद्रवंशी : कहांर
    • रोहतास : संतोष पटेल : कुर्मी
    • कैमूर : ओमप्रकाश पांडेय : ब्राह्मण
    • बक्सर : ओमप्रकाश भुवन : राजपूत
    • भोजपुर : दुर्गा राज : कानू
    • बाढ़ : शैलेन्द्र मुखिया : धानुक

    ये भी पढ़ें

    Bihar Politics:'कांग्रेस लालू से भीख मांग रही और भाजपा नीतीश से', राहुल गांधी पर प्रशांत किशोर ने साधा निशाना

    Lalu Yadav: RJD से कौन होगा CM फेस? लालू यादव ने चुनाव से पहले खोल दिए पत्ते, नालंदा में बोले- सरकार बनी तो...