विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मीसा का PM मोदी से सवाल, कोई क्यों बताए कि हनीमून मनाने कहां जा रहा?

By Amit AlokEdited By:
Published: Tue, 27 Dec 2016 08:58 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 28 Dec 2016 10:28 PM (GMT+05:30)

डिजिटल ट्रांजेक्शन पर राजद सांसद मीसा भारती ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि कोई लड़की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राज्यसभा सदस्य एवं राजद नेता डॉ. मीसा भारती ने भी मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहने वाली मीसा ने कैशलेस एवं ऑनलाइन लेनदेन की जरूरत पर सवाल खड़ा करते हुए इसे प्राइवेसी (गोपनीयता) के लिए खतरा बताया है।

सोमवार को लगातार कई ट्वीट करके मीसा ने प्रधानमंत्री से पूछा है कि कोई बालिग लड़का या लड़की यह क्यों जाहिर करे कि वह जूते खरीद रहा है या लॉन्जरी (अंत:वस्त्र)। मीसा भारती के मुताबिक कैशलेस एवं डिजिटल ट्रांजैक्शंस को प्रोत्साहित करने से निजता का हनन होगा। मीसा ने शादीशुदा जोड़ों का हवाला देते हुए ऑनलाइन लेनदेन को हनीमून की सूचनाओं को सार्वजनिक करने से भी जोड़ा है। उन्होंने लिखा है कि शादी के बाद हनीमून मनाने कोई कहां जा रहा है, इसके लिए क्या-क्या खरीदा, इसे बताने की क्या जरूरत है।

लालू ने पूछा - पीएम बताएं 50 दिनों बाद उन्हें किस चौराहे पर दी जाए सजा?

मीसा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि इसी तरह कोई लड़का यह क्यों बताए कि उसने तम्बाकू खरीदी या शराब? राजद सांसद ने एक खबर को री-ट्वीट करके सवाल खड़ा किया है कि जब सभी तरह के लेनदेन डिजिटल हो जाएंगे तो गोपनीयता की रक्षा कैसे होगी।

मीसा ने सूचना के अधिकार के तहत नोटबंदी के बारे में जवाब देने से प्रधानमंत्री कार्यालय के इंकार पर भी तंज कसा है। मीसा ने संकेतों में लिखा है कि भगवान से सवाल नहीं पूछते, सिर्फ धन्यवाद देते हैं।

कीर्ति आजाद का नया बाउंसर, कहा- नोटबंदी पर केंंद्र की किरकिरी, जेटली जिम्मेदार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।