यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Crime: डकैती के बाद मॉब लिंचिंग... स्कूल के संचालक को बंधक बनाकर 16 लाख की लूट, भीड़ ने डकैतों को पीटकर किया अधमरा
Bihar Crime News पटना में डकैती के बाद मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। देर शाम पांच की संख्या में हथियार से लैस डकैत एक निजी विद्यालय संचालक के घर ...और पढ़ें

HighLights
- दो डकैतों को भीड़ ने पीटकर किया अधमरा
- सबसे पहले घर की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी
संवाद सूत्र, फुलवारीशरीफ। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक में गुरुवार की देर शाम पांच की संख्या में हथियार से लैस डकैत एक निजी विद्यालय संचालक के घर में घुस गए और लूटपाट करने लगे। स्कूल संचालक मनोज कुमार के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने घर की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी।
डकैत भागने लगे, लेकिन अंधेरे में रास्ता भटक गए। दो डकैतों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। वहीं तीन बदमाश भागने में सफल रहे। अपराधियों ने स्कूल संचालक के घर से 12 लाख नकदी और चार लाख का गहना लेकर फरार हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया है, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
पिटाई से स्कूल संचालक भी घायल हो गए
वहीं अपराधियों की पिटाई से स्कूल संचालक भी घायल हो गए।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें-
Patna Metro: अब कितना बचा है काम? इस समय से पटना में दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, आ गया प्रोजेक्ट को लेकर नया अपडेट