विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anant Singh: अनंत सिंह पर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, डिप्टी CM से लेकर केंद्रीय मंत्री तक किसने क्या कहा?

Published: Fri, 24 Jan 2025 02:42 PM (IST)

22 जनवरी को मोकामा के पंचमहला थानांतर्गत नौरंगा जलालपुर गांव में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच ...और पढ़ें

अनंत सिंह ने किया बाढ़ अनुमंडल न्यायालय में सरेंडर
अनंत सिंह ने किया बाढ़ अनुमंडल न्यायालय में सरेंडर

HighLights

  1. मोकामा फायरिंग मामले में अनंत सिंह ने किया सरेंडर
  2. इससे पहले सोनू और अनंत सिंह के समर्थक की हुई गिरफ्तारी

डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा के पंचमहला थानांतर्गत नौरंगा जलालपुर गांव में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच 22 जनवरी को हुई फायरिंग मामले में अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया है।

पूर्व विधायक ने बाढ़ अनुमंडल न्यायालय में सरेंडर किया, जिसकी जानकारी लगते ही वहां भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार सुबह इस मामले में सोनू-मोनू गैंग के सोनू और अनंत सिंह के एक समर्थक की गिरफ्तारी हुई थी।

अनंत सिंह के सरेंडर के बाद अब इस मामले में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी सहित कई अन्य नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। वहीं, बाढ़ कोर्ट में सरेंडर करने के बाद पूर्व विधायक अनंत सिंह ने कहा कि वे कानून का पालन कर रहे हैं।

सरकार के नियम का हर किसी को पालन करना होता है। हमारे खिलाफ FIR की गई तो हमने सरेंडर कर दिया। अब हम जेल जा रहे हैं।

अनंत सिंह, पूर्व विधायक

छोटी-मोटी घटनाओं पर सरकार की निगाहें बनी हुई हैं। क्राइम करने वाला बचेगा नहीं। ईमानदारी के साथ प्रशासन भी लगा हुआ है। सरकार पूरी सजगता के साथ कानून का राज स्थापित कर रहा है।

विजय सिन्हा, डिप्टी सीएम

जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन अपना काम कर रहा है।

सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम

'एक तरफ बिहार की राजधानी के पास दानापुर में बालू माफिया 200 गोलियां चलाता है, तो दूसरी तरफ मोकामा में 100 गोलियां चलती हैं। दोनों शूटर मजे से इंटरव्यू दे रहे हैं और कैमरे पर एक-दूसरे को मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं है। हम सरकार से जानना चाहेंगे कि वे दोनों गोली चलाने वाले में से किसका समर्थन कर रही है और इन शूटरों को इतनी आजादी कैसे है कि वे खुलेआम एक-दूसरे की हत्या कर रहे हैं?...बिहार में अपराधी माफिया के बिना न तो सत्ता पक्ष और ही विपक्ष चुनाव जीत सकता है।'

पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद

बिहार में अचेत मुख्यमंत्री होने के कारण अपराध -आदत तथा भ्रष्टाचार -शिष्टाचार में तब्दील हो चुका है। अब रूह कंपकपाने वाली घटनाएं सामान्य हो चुकी है। 𝟐𝟎𝟎 राउंड गोलियां चलाने वाले दोनों पक्ष केंद्रीय मंत्री के साथ खुलेआम घूमते है। मुख्यमंत्री स्वयं जेल से छुड़ाने के बाद उनके घर जाकर उनका स्वागत और अभिनंदन करते है। लेकिन अब कोई जंगलराज नहीं बोलेगा क्योंकि घटना में सम्मिलित सभी पक्ष सर्वश्रेष्ठ है।'

तेजस्वी यादव

कोई आदमी अगर हमारे पास आए कि दूसरा व्यक्ति हमें परेशान कर रहा है और उसकी पंचायत के लिए जाने पर कोई गोली चला दे और फिर दूसरा बचाव में गोली चला दे तो इसे लॉ एंड ऑर्डर का मामला नहीं कहेंगे। पहले हर जगह पर अलग-अलग तरह की वारदात होती थीं। आज प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर ठीक है, ये लॉ एंड ऑर्डर का मामला नहीं हैं।

जीतनराम मांझी, केंद्रीय मंत्री

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अनंत सिंह को टिकट किसने दिया था। उनकी पत्नी को क्यों चुनाव लड़ाया था। साथ ही कहा कि लालू यादव के समय बिहार में अपहरण का कारोबार चलता था।

ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री

ये भी पढ़ें

Anant Singh Live: अनंत सिंह ने किया सरेंडर, भेजे जाएंगे बेउर जेल; मोकामा गैंगवार केस में सोनू पहले ही गिरफ्तार

Bihar News: '68 की उम्र में 34 वाले से भिड़ेंगे तो...', अनंत सिंह पर हुई गोलीबारी मामले में मोनू का बड़ा दावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।