Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: '68 की उम्र में 34 वाले से भिड़ेंगे तो...', अनंत सिंह पर हुई गोलीबारी मामले में मोनू का बड़ा दावा

    Updated: Fri, 24 Jan 2025 09:11 AM (GMT+05:30)

    मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक इस म ...और पढ़ें

    अनंत सिंह पर हुई फायरिंग मामले में जांच जारी
    अनंत सिंह पर हुई फायरिंग मामले में जांच जारी

    HighLights

    1. गोलीबारी मामले में सोनू-मोनू के घरवालों ने पुलिस को दिए पांच और खोखे
    2. तकनीकी सेल की टीम ने सोनू-मोनू के घर से बरामद किए पांच खोखे

    टीम जागरण,बाढ़/पटना। मोकामा के पंचमहला थानांतर्गत नौरंगा जलालपुर गांव में बुधवार की दोपहर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी क्षेत्र में तनाव है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

    इस मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह और कुख्यात सगे भाई सोनू और मोनू आमने सामने हो गए हैं। वहीं, गुरुवार को सोनू-मोनू के घरवालों ने पुलिस को पांच खोखे सौंपे हैं।

    इस घटना के बाद अनंत सिंह ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा तो शाम में मोनू का वीडियो प्रसारित हुआ। पटना से पहुंची तकनीकी सेल की टीम ने सोनू-मोनू के घर से पांच खोखे बरामद किए हैं।

    बताया गया कि ग्रामीणों को घर के रास्ते में खोखे मिले थे। उन्होंने पुलिस को देने के लिए मुखिया (सोनू-मोनू की मां कुमारी उर्मिला सिन्हा) को सौंपा था। बाढ़ एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि तकनीकी एवं मानवीय पहलुओं से अनुसंधान जारी है।

    एसपी ने थाने में पांच घंटे तक की बैठक

    • बुधवार की देर रात एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए थे। इसके बाद ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग पहुंचे। उन्होंने पांच घंटे तक थाने में बैठक की।
    • इस दौरान सभी पक्षों को लिखित शिकायत देने को भी कहा गया था। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने घटना के समय सोनू-मोनू के घर पर नहीं होने की बात कही।
    • पुलिस ने पांच गवाहों का बयान लिया था, इसके अलावा ईंट-भट्टा के मुंशी मुकेश कुमार सिंह की पत्नी का भी पुलिस ने बयान लिया था।
    • पीएमसीएच में जख्मी उदय यादव का बयान लेने की कोशिश की गई। सूत्र बताते हैं कि चिकित्सकों ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसे लेकर उदय के साथ रहे लोगों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई थी।

    68 साल का आदमी 34 से लड़ेगा : मोनू

    मोनू ने कहा कि 68 साल का आदमी अब 34 वर्ष वाले से लड़ेगा...। लड़ाई में बच्चों और महिलाओं को शामिल किया गया। घटना के समय वह खेत में पटवन कर रहे थे, जबकि उसका भाई सोनू कार्यालय में था।

    फायरिंग से पूर्व उसने पुराने मुंशी मुकेश कुमार सिंह से मुलाकात की थी। मुकेश से ईंट भठ्ठा का हिसाब कर वही-खाता बंद करने को कहा था, मगर वह अनंत सिंह के पास चला गया। उन्होंने मामले की जानकारी नहीं ली और मेरे घर चले गए।

    खबरें और भी

    मेरी मां बाहर थीं, बच्चे भी खेल रहे थे। सभी को लगा कि अनंत सिंह घर आ रहे हैं। लोग उनका स्वागत करते पर उन्होंने गाड़ी से उतरते ही फायरिंग शुरू कर दी। बच्चे के बगल से गोली गुजरी।

    मोनू ने बताया कि उसका अनंत सिंह से कोई विवाद नहीं है। वह विवेका पहलवान के साथ रहता था। यही खीज अनंत सिंह को थी। इस कारण जेल में भी उस पर हमला कराया गया था।

    मोनू ने कहा कि लगातार दो बार उसकी बहन और वर्तमान में उसकी मां मुखिया हैं। फायरिंग करने पर ग्रामीणों ने अनंत सिंह को खदेड़ दिया था।

    बचाव में की फायरिंग : अनंत

    अनंत सिंह का कहना है कि वे सुबह जनता की शिकायत सुन रहे थे। इस दौरान कुछ लोग रोते हुए उनके पास आये। बताया कि सोनू-मोनू ने मारपीट कर घर से बाहर कर दिया और ताला लगा दिया। गरीब आदमी से पैसा मांगता है।

    उन्होंने डीएसपी से फोन पर बात करने के बाद पंचमहला थाना भेजा था, मगर वहां सुनवाई नहीं हुई। वे नौरंगा पहुंचकर ताला खोलने के बाद सोनू-मोनू को समझाने के लिए कुछ आदमी को उसके घर भेजा तो गोली चला दी।

    उन्होंने बताया कि दोनों भाईयों ने जनता को जीना मुश्किल कर दिया है। गंगा घाट तक बालू-मिट्टी काटकर मनमानी करते जा रहा है। जिस जनता को हम भगवान मानते हैं उस पर ही जब अत्याचार होगा तो हम नहीं बचाएंगे तो काहे का विधायक बनेंगे।

    अनंत ने बताया कि गोली मेरे आदमी को लगी तो बचाने के लिए उनके लोग दौड़े। फिर फायरिंग बंद हो गई तो घर लौट गए। बचाव में उनकी ओर से भी गोलियां चलाई गईं।

    उन्होंने पंचमहला थानेदार पर भी गंभीर आरोप लगाया है। अनंत सिंह ने संकेत किया कि सोनू-मोनू गंगा में मिट्टी और बालू निकाल कर नदी और खेत को बर्वाद कर रहा है।

    एनडीए का साथ देने का लिया बदला : प्रमोद कुमार

    सोनू-मोनू के पिता सह पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रमोद कुमार ने कहा कि मोकामा विधानसभा उपचुनाव में एनडीए का साथ देने के कारण अनंत सिंह ने घर पर फायरिंग की।

    उनका कहना है कि उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी उम्मीदवार थीं, लेकिन उन्होंने राजग प्रत्याशी ललन सिंह का साथ दिया था। यही बात पूर्व विधायक को नागवार गुजरी।

    वारदात के समय वे हाईकोर्ट से घर लौटने के रास्ते में थे। यहां आने पर पत्नी ने जानकारी दी। वहीं, उनकी मुखिया पत्नी ने भी प्राथमिकी में लिखी बातों को ही दोहराया है।

    ये भी पढ़ें

    Bihar News: अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, कई राउंड फायरिंग हुई; सोनू-मोनू गैंग का नाम सामने आया

    Anant Singh: अनंत सिंह पर क्यों हुआ अटैक, 50-60 राउंड फायरिंग; पढ़ें हमले की पूरी INSIDE STORY