Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोकामा में सोनू-मोनू गिरोह का आतंक, पैक्स अध्यक्ष मुकेश सिंह पर फायरिंग से तनाव

    Updated: Sun, 24 May 2026 12:56 AM (IST)

    पटना जिले के मोकामा के नौरंगा गांव में सोनू-मोनू गिरोह ने पैक्स अध्यक्ष सह सरपंच प्रतिनिधि मुकेश सिंह पर फायरिंग की। यह घटना जमीन विवाद की पंचायत के द ...और पढ़ें

    मोकामा में फायरिंग। सांकेतिक फोटो

    मोकामा में फायरिंग। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. सोनू-मोनू गिरोह ने पैक्स अध्यक्ष मुकेश सिंह पर फायरिंग की।

    2. घटना मोकामा के नौरंगा गांव में जमीन विवाद पर हुई।

    3. पुलिस जांच में जुटी, गांव में तनाव का माहौल।

    संवाद सूत्र, मोकामा। पटना जिला के मोकामा प्रखंड के पचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में शनिवार की देर शाम पैक्स अध्यक्ष सह सरपंच प्रतिनिधि मुकेश सिंह पर सोनू-मोनू गिरोह ने फायरिंग कर दी।

    इस गोलीबारी की घटना के बाद गांव में अफ़रातफ़री मच गई। मौके पर पचमहला पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, सरपंचपति मुकेश सिंह नौरंगा गांव में जमीन विवाद की पंचायत करने जा रहे थे।

    इसी दौरान मुकेश सिंह और प्रमोद सिंह के बीच इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर बहस शुरू हो गई। दोनों के बीच बहस चल रही थी, तभी कुख्यात सोनू-मोनू अपने गुर्गे के साथ धमक पड़ा और दो राउंड फायरिंग कर दी।

    इलाके में तनाव का माहौल

    इस घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया। मुकेश सिंह पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के समर्थक हैं, जबकि उनके पिता मणि पहलवान अनंत सिंह के समर्थक माने जाते हैं।

    फायरिंग की खबर मिलते ही पचमहला थानाध्यक्ष कुंदन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल से खोखा नहीं मिला है।

    फायरिंग की इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। पचमहला पुलिस ने गश्ती बढ़ा दी है और छापेमारी भी की जा रही है। मणि पहलवान और सोनू-मोनू गिरोह के बीच पुरानी रंजिश है।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में ज्वेलर्स कारोबारी से तीन लाख के गहनों की लूट, जांच में जुटी पुलिस