Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar को जरूर चुभेगी Mohan Yadav की ये बात! बिहार को लेकर MP के सीएम ने दे दिया बड़ा बयान

    Updated: Thu, 18 Jan 2024 07:36 PM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को बिहार दौरे पर थे। यहां उन्होंने पूरे दिन कई कार्यक्रमों में शिरकत की। सीएम यादव ने इस दौरान बिहार को बीमारू राज्य बता ...और पढ़ें

    Nitish Kumar को जरूर चुभेगी Mohan Yadav की ये बात!
    Nitish Kumar को जरूर चुभेगी Mohan Yadav की ये बात!

    HighLights

    1. बिहार में क्षमता की कोई कमी नहीं, नेतृत्व की रही कमी : मोहन यादव
    2. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बोले- अशोक काल से है एमपी और बिहार का गहरा रिश्ता
    3. देश के सभी राज्यों में बिहार के ही सबसे ज्यादा आईएएस एवं आईपीएस

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि बिहार में क्षमता की कोई कमी नहीं है, लेकिन नेतृत्व की कमी के कारण चार दशक से यह प्रदेश एक ही जगह खड़ा है। देश में पांच बीमारू राज्य थे। चार राज्य आगे निकल गए। उन्होंने बिहार को बीमारू राज्य बताया। मोहन यादव की यह बात सीएम नीतीश कुमार को चुभ सकती है।

    एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे मुख्यमंत्री ने प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बिहार आकर ऐसा लग रहा है कि घर आया हूं। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यहां के कार्यकर्ताओं को ऐसा प्रशिक्षण, शिक्षण मिलता है जहां राष्ट्रभक्त के रूप में लोकतंत्र को मजबूत करने वाले नेता तैयार होते हैं।

    'भाजपा एक पार्टी है जहां...'

    मोहन यादव ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां छोटे-छोटे कार्यकर्ता भी कब पीएम एवं सीएम बन जाए कोई नहीं जानता। उन्होंने बिहार की तारीफ करते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि 2000 -3000 साल पहले यह प्रदेश ही लोकतंत्र का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। आपातकाल के दौरान भी बिहार ने संघर्ष का शंखनाद कर देश में उदाहरण प्रस्तुत किया।

    'बिहार से सबसे ज्यादा आईएएस और आईपीएस'

    उन्होंने आगे कहा कि कई राज्य भले औद्योगिक क्षेत्र में आगे बढ़े हों, लेकिन उस कारखाने की दीवारें भी बिहार के लोगों के पसीने से सुगंधित होती हैं। सभी राज्यों में बिहार के ही सबसे ज्यादा आईएएस एवं आईपीएस हैं। कुल मिलाकर व्यवसाय हो या नौकरी बिहार के लोगों ने विशेष पहचान बनाई है।

    खबरें और भी

    इससे पहले, बिहार प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उनका पुष्प गुच्छा और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। मंच पर भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव, नंद किशोर यादव, नवल किशोर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। शाम में डा. यादव इस्कान मंदिर भी गए।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'नीतीश कुमार ने मेरे खिलाफ...', फिर छलका मांझी का दर्द; बोले- PM नरेंद्र मोदी ने इसे मुद्दा बनाया

    ये भी पढ़ें- Lalu Yadav के विधायक ने मारा यू-टर्न! Nitish Kumar को लेकर बोल गए थे ऐसी बात; अब कहा- वो तो हमारे...