Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics : मुकेश सहनी और कांग्रेस के साथ हो गया घात, 2 कद्दावर नेता BJP में शामिल; क्या बोले सम्राट चौधरी?

    Updated: Tue, 14 May 2024 11:38 AM (IST)

    Bihar Politics देश में अब तक चार चरणों का चुनाव समाप्त हो चुका है। अब पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होने वाला है। इस बीच मुकेश सहनी और कांग्रेस के साथ ...और पढ़ें

    चुनाव के बीच मुकेश सहनी और कांग्रेस को झटका
    चुनाव के बीच मुकेश सहनी और कांग्रेस को झटका

    HighLights

    1. वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रवक्ता सहित कई नेता भाजपा में शामिल
    2. भाजपा की नीति लोग कर रहे पसंद : सम्राट चौधरी

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics News भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को आयोजित मिलन समारोह में विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजीव मिश्रा एवं कांग्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा सहित कई नेताओं ने भाजपा (BJP) की सदस्यता ग्रहण की।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने इन सभी नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। चौधरी ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आज भाजपा लोगों की पसंद बन गई है।

    क्या बोले विजय सिन्हा

    उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में एनडीए 400 का आंकड़ा पार करेगी। उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

    उन्होंने कहा कि यह पार्टी किसी परिवार की पार्टी नहीं, बल्कि भाजपा ही एक परिवार है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजीव मिश्रा, विनोद शर्मा व अशोक कुमार चौहान के अलावा जाप के नेता रघुपति सिंह सहित कई प्रमुख नेता शामिल थे।

    मुकेश सहनी के विरुद्ध भाजपा नेता की शिकायत

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के साथ तस्वीर लगाकर फेसबुक और एक्स इंटरनेट मीडिया पर विकाशील इंसान पार्टी (वीआइपी) की सदस्यता ग्रहण करने की बात पोस्ट करने पर बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा ने कोतवाली थाने में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के विरुद्ध शिकायत की है।

    खबरें और भी

    तस्वीर में मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पुष्पगुच्छ देते दिख रहे हैं। आरोप है कि वीआइपी भ्रम पैदा करने के लिए ऐसा किया है। थानेदार राजन कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें-

    Sushil Modi Last Rites Live : दोपहर 12 बजे पटना पहुंचेगा सुशील मोदी का पार्थिव शरीर, नहीं कर सकेंगे देहदान

    Bhagalpur News : पढ़ाई के दबाव को सह नहीं पाया आठवीं का छात्र, शाम को पिता से बताई समस्या; रात में फंदे से झूल गया