Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mukesh Sahani : मुकेश सहनी की RJD से डील फाइनल! 3 टिकट से चमक जाएगी 'सन ऑफ मल्लाह' की किस्मत?

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 02:20 PM (IST)

    Mukesh Sahani Bihar Politics बिहार की राजनीति में अपना मुकाम पाने के लिए भटक रही मुकेश सहनी की विकासशील इंसाफ पार्टी के लिए सियासी गलियारों में अच्छी ...और पढ़ें

    Mukesh Sahani : मुकेश सहनी की RJD से डील फाइनल! 3 टिकट से चमक जाएगी 'सन ऑफ मल्लाह' की किस्मत?
    Mukesh Sahani : मुकेश सहनी की RJD से डील फाइनल! 3 टिकट से चमक जाएगी 'सन ऑफ मल्लाह' की किस्मत?

    HighLights

    1. लोकसभा चुनाव में दूसरी बार किस्मत आजमाने उतरेंगे सहनी
    2. पिछले चुनाव में तीन सीटों पर उतारे थे उम्मीदवार

    सुनील राज, पटना। Bihar Politics : बीते करीब एक दशक से बिहार की राजनीति में सक्रिय मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) एक बार फिर लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। चर्चा है कि सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (Vikassheel Insaan Party) को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में तीन सीटों पर किस्मत आजमाने का मौका मिलेगा।

    मुकेश सहनी खुद को सन ऑफ मल्लाह बताते हैं। वे बिहार में निषाद जाति के लिए आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं। वे लगातार निषादों को मध्य में रखकर बिहार में अपनी पार्टी को पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन अंतिम समय में सहयोगी उन्हें झटका दे जाते हैं।

    मुकेश सहनी 2018 से राजनीति में सक्रिय

    सहनी यूं तो 2018 से सक्रिय राजनीति में हैं, लेकिन इतने सालों में एक बार राज्य सरकार में मंत्री बनने के सिवा उन्हें राजनीति में कुछ खास सफलता मिल नहीं पाई है।

    अब एक बार फिर वे लोकसभा चुनाव 2024 में महागठबंधन (INDIA Bloc) के सहयोगी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने को पूरी तरह से तैयार हैं। पार्टी ने राजद से तीन सीटों की मांग की है।

    सियासी गलियारों में ऐसी अटकलें और चर्चा है कि उनकी मांगें मान ली गई हैं। सहनी की पार्टी किन तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी, यह अब तक तय नहीं है।

    संभावना है कि शुक्रवार तक यह भी तय हो जाएगा और लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) स्वयं एलान करेंगे कि मुकेश सहनी की पार्टी बिहार में तीन कौन से लोकसभा चुनाव पर प्रत्याशी उतारेगी। एक सीट पर मुकेश सहनी स्वयं चुनाव लड़ सकते हैं।

    सहनी को दूसरा मौका

    लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाने का सहनी का यह दूसरा मौका होगा। इसके पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में सहनी ने महागठबंधन में रहते हुए तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था।

    सहनी को महागठबंधन ने खगड़िया, मधुबनी और मुजफ्फरपुर सीट दी थी। लेकिन मुकेश सहनी की पार्टी का जादू इन सीटों पर नहीं चला था।

    खगड़िया सीट से सहनी ने खुद चुनाव लड़ा था, लेकिन करीब ढाई लाख वोट से लोजपा के उम्मीदवार रहे महबूब अली कैसर से पराजित हो गए थे।

    वहीं, सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (Vikassheel Insaan Party) के मधुबनी (Madhubani Lok Sabha Seat) और मुजफ्फरपुर सीट (Muzaffarpur Lok Sabha Seat) के दोनों उम्मीदवारों को भी हार का सामना करना पड़ा था।

    यह भी पढ़ें

    Chirag Paswan ने इस सीट पर बहनोई को बनाया उम्मीदवार, लोजपा का सिंबल देकर लिखे सिर्फ ये दो शब्द

    Chirag Paswan Qualification: कितने पढ़े लिखे हैं चिराग पासवान? जानिए क्वालिफिकेशन से लेकर डिग्री तक सबकुछ

    Lok Sabha Election: क्या आप निजी मकान पर लगा सकते हैं राजनीतिक पार्टी का झंडा? यहां पढ़ लें चुनाव आयोग की गाइडलाइन

    खबरें और भी