Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mukesh Sahani: 'पांच किलो अनाज बांटकर...' , यूपी में ये क्या बोल गए मुकेश सहनी? सियासत हुई तेज

    Updated: Tue, 19 Nov 2024 12:08 PM (GMT+05:30)

    Mukesh Sahani on Bjp इधर झारखंड में विधानसभा का चुनाव चल रहा है उधर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मुकेश सहनी ने एक कार्यक्रम में भाजपा सरकार पर जोरदार न ...और पढ़ें

    यूपी में गरजे मुकेश सहनी (जागरण फोटो)
    यूपी में गरजे मुकेश सहनी (जागरण फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को उत्तरप्रदेश के गाजीपुर में भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो सरकार पांच किलो अनाज बांटकर इसे विकास बताए वैसी सरकार को बदलने की जरूरत है।

    हमारे देश मे बेरोजगार युवकों को रोजगार चाहिए। वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जहां विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार और सम्मान दिया गया।

    उन्होंने कहा कि इस गांव में बड़ी संख्या में लोग सेना में है, ऐसे आदर्श गांव को मेरा प्रणाम है। आज अग्निवीर योजना जरूर लागू है, लेकिन यह योजना सही नहीं है। राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि जब भी आईएनडीआईए की सरकार बनेगी, अग्निवीर योजना वापस होगी।

    अभी हम विपक्ष में हैं और सरकार को आईना दिखाएंगे। सहनी ने कहा कि आपका वोट सबसे बड़ी ताकत है। इस ताकत के जरिये जनता की भलाई करने वाली सरकार चुननी चाहिए। बता दें मुकेश सहनी ने अपने कार्यकर्ताओं से बिहार में इस बार 40 विधायक लाने की अपील की है।

    बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सिर्फ 5 बैठकें होंगी

    बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सिर्फ पांच बैठकें होंगी। इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 का द्वितीय अनुपूरक व्यय विरणी पेश किया जाएगा। पहले दिन नए विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। विधानमंडल के सत्र में नहीं रहने की अवधि में राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रतियां सदन पटल रखी जाएंगी। राज्य में विधानसभा की चार सीटों पर उप चुनाव हुआ है। 23 नवंबर को परिणाम आएगा। बेलागंज, ईमामगंज, तरारी और रामगढ़ से उप चुनाव में जीते विधायकों को शपथ ग्रहण के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

    खबरें और भी

    संभावना है कि सत्र के पहले ही दिन 25 नवंबर को नव निर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण हो जाएगा। पहले दिन की कार्यवाही के अंत में शोक प्रकाश होगा। दिवंगत जन प्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सोमवार से शुक्रवार तक के पांच दिनों के सत्र में प्रतिदिन प्रश्नोत्तर काल होंगे।इसमें अल्पसूचित एवं तारांकित प्रश्न पूछे जाएंगे। शून्यकाल और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लिए जाएंगे।

    मंगलवार एवं बुधवार को राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे। गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का द्वितीय अनुपूरक पेश किया जाएगा। उसी दिन इस पर वाद विवाद और मतदान होगा। उसके बाद अनुपूरक से निर्धारित राशि की निकासी के लिए विनियोग विधेयक पेश किया जाएगा। सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को गैर-सरकारी संकल्प लिए जाएंगे।

    ये भी पढ़ें

    Motihari News: मोतिहारी में तेजप्रताप यादव गिरफ्तार, एसटीएफ ने लिया एक्शन; बड़ी वजह आई सामने

    Smart Meter: बिहार में स्मार्ट मीटर लगाने वालों की बल्ले-बल्ले, होने वाला है बड़ा फायदा; रखा गया प्रस्ताव