Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: सीएम सम्राट चौधरी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे का एलान

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 09:46 AM (GMT+05:30)

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक मरीज झुलस गए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर शोक व्यक्त क ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, पटना। मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके में स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। आग अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर बने आईसीयू वार्ड में शुरू हुई और तेजी से फैल गई।आग के साथ पूरे अस्पताल में घना धुआं भर गया, जिससे मरीज और उनके परिजनों में भगदड़ मच गई। 

    लोग डर के मारे चीखने लगे।इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 30 से ज्यादा मरीज गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को बचाकर दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

    सीएम सम्राट में प्रकट की शोक संवेदना

    वहीं इस हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक संवेदना प्रकट की है। साथ ही उन्होंने इस हादसे में मारे में मरीजों के आश्रितों के लिए मुआवजे का एलान किया है। 

    यह भी पढ़ें- '25 लोग मरे हैं...', मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल हादसे में प्रत्यक्षदर्शियों के दावों से मचा हड़कंप


    सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें।

    4-4 लाख रुपये मुआवजे का एलान

    इसके साथ ही उन्होंने लिखा मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- बिहार: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में लगी भीषण आग, 5 मरीजों की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे


    स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा घायलों के उपचार हेतु सदर अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है।




    खबरें और भी