Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Rajya Sabha Seats: राज्यसभा में बढ़ेगी NDA की ताकत, भाजपा-जदयू के बीच बंट सकती हैं दो सीटें

    Updated: Tue, 11 Jun 2024 07:11 PM (IST)

    राजद की मीसा भारती और भाजपा के विवेक ठाकुर के लोकसभा में निर्वाचित होने के कारण राज्यसभा में दोनों की सीटें रिक्त हो गईं हैं। दोनों के लिए अलग-अलग उप ...और पढ़ें

    राज्यसभा में बढ़ेगी NDA की ताकत, भाजपा-जदयू के बीच बंट सकती हैं दो सीटें
    राज्यसभा में बढ़ेगी NDA की ताकत, भाजपा-जदयू के बीच बंट सकती हैं दो सीटें

    राज्य ब्यूरो, पटना। राज्यसभा में एनडीए की ताकत बढ़ने जा रही है। दो राज्यसभा सदस्यों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद होने वाले उप चुनाव में एनडीए को एक सीट का लाभ होगा।

    राजद की मीसा भारती और भाजपा के विवेक ठाकुर के लोकसभा में निर्वाचित होने के कारण राज्यसभा में दोनों की सीटें रिक्त हो गईं हैं। दोनों के लिए अलग-अलग उप चुनाव होगा।

    विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से...

    विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से दोनों सीटें एनडीए को मिलेंगी। इन दोनों रिक्तियों के कारण इस समय बिहार के राज्यसभा सदस्यों की संख्या 14 रह गई है। इनमें राजद के पांच, भाजपा और जदयू के चार-चार और एक कांग्रेस के हैं।

    एक सीट पर BJP का दावा साफ, दूसरी का क्या है हाल?

    विवेक ठाकुर वाली सीट पर भाजपा का दावा साफ है, लेकिन दूसरी सीट पर जदयू दावा कर सकता है। दूसरी सीट जदयू के खाते में जाती है तो राज्यसभा में तीनों प्रमुख दल-भाजपा, राजद और जदयू पांच-पांच की सदस्य संख्या के साथ बराबरी पर आ जाएंगे।

    राजद की मीसा भारती का कार्यकाल जुलाई 2028 और विवेक ठाकुर का कार्यकाल अप्रैल 2026 तक था।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: '...चुनाव में हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगा', CPI नेता डी. राजा का भाजपा पर तीखा हमला

    ये भी पढ़ें- Prashant Kishor: '...तो गिर सकती है मोदी की सरकार', PK ने विपक्ष को दे दिया कमाल का आइडिया!