Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में आया बड़ा अपडेट, कोर्ट ने मानी CBI की बात; फिर दे दिया ये आदेश

    Updated: Thu, 04 Jul 2024 05:27 PM (IST)

    नीट पेपर लीक को लेकर सीबीआई की जांच और तेज हो गई है। इस बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पांच आरोपित फिर चार दिनों के लिए सीबीआई की रिमांड में चले गए है ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. अदालत ने सभी को सात जुलाई को अदालत में पेश करने का आदेश दिया
    2. पांच आरोपी फिर चार दिनों के लिए सीबीआई रिमांड पर, कोर्ट ने दिया आदेश
    3. पूछताछ के बाद नई बातों का हो सकता है खुलासा, सीबीआई का एक्शन जारी

    जागरण संवाददाता, पटना। नीट प्रश्न पत्र लीक मामले (NEET Paper Leak Case) में सीबीआई के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी हर्षवर्धन सिंह की अदालत में सीबीआई ने गुरुवार को रिमांड पर लिए गए सात आरोपितों और धनबाद से गिरफ्तार अमन सिंह को अदालत में पेश किया।

    सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक अमित कुमार ने अदालत से आरोपितों को फिर से रिमांड पर देने का आग्रह किया। अदालत ने हजारीबाग से गिरफ्तार ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज, एक अन्य जमालुद्दीन, चिंटू और धनबाद से गिरफ्तार अमन सिंह को चार दिनों के लिए सीबीआई रिमांड पर देने का आदेश दिया है।

    कोर्ट ने क्या दिया आदेश?

    Bihar News अदालत ने सात जुलाई को सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। विशेष लोक अभियोजक ने अदालत को बताया कि ये सभी आरोपित बहुत ही शातिर हैं।

    उन्होंने आगे दलील दी कि इन आरोपितों से पूछताछ में कई अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है, इसलिए इन आरोपितों को सीबीआई की रिमांड (CBI Remand)  में दिए जाने की जरूरत है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पांच आरोपितों को सीबीआई रिमांड पर देने का आदेश दिया है।

    बता दें कि नीट पेपर लीक को लेकर देश भर में बवाल मचा है। सत्ता पक्ष इसको लेकर विपक्ष तो वहीं विपक्ष इस मामले में सत्ता पक्ष को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। अब तक सही ढंग से इस मामले का पर्दाफाश नहीं हो पाया है। सीबीआई ने इस मामले में अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में CBI को मिली एक और सफलता, धनबाद से अमन सिंह गिरफ्तार

    NEET Paper Leak Case: पेपर लीक मामले के दो सरगना गिरफ्ताार, कांग्रेस के नेताओं से था दोनों का संपर्क