विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NEET Paper Leak : 5 दिनों की CBI रिमांड में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और पत्रकार, राज उगलवाएगी जांच एजेंसी!

Published: Sat, 29 Jun 2024 05:26 PM (IST)

NEET Paper Leak Case नीट यूजी प्रश्न पत्र लीक मामले में झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार आरोपित प्रिंसिपल वाइस प्रिंसिपल ...और पढ़ें

CBI रिमांड में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और पत्रकार। फोटो- जागरण
CBI रिमांड में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और पत्रकार। फोटो- जागरण

HighLights

  1. आरोपितों को आदर्श केंद्रीय कारा बेउर भेजा गया
  2. रिमांड की अवधि 29 जून से 4 जुलाई तक होगा
  3. 4 जुलाई को अदालत में होगी आरोपितों की पेशी

जागरण संवाददाता, पटना। नीट यूजी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक मामले में हजारीबाग से गिरफ्तार ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज और पत्रकार जमालुद्दीन को शनिवार को सीबीआई के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी हर्षवर्धन सिंह की अदालत में पेश किया।

अदालत ने आरोपितों को न्यायिक हिरासत में लेते हुए आदर्श केंद्रीय कारा बेउर भेज दिया।‌ साथ ही अदालत ने तीनों आरोपितों को पांच दिनों के लिए सीबीआई को आरोपितों से पूछताछ के लिए रिमांड पर देने का आदेश आदर्श केंद्रीय कारा बेउर जेल अधीक्षक को दिया है। रिमांड की अवधि 29 जून से 4 जुलाई तक होगा।

4 जुलाई को 11 बजे तक अदालत में होगी पेशी

4 जुलाई को 11 बजे तक अदालत में तीनों आरोपितों को पेश करना होगा। इस संबंध में सीबीआई ने अदालत में आवेदन देकर तीनों आरोपितो को रिमांड पर देने का आग्रह किया था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने यह आदेश दिया है। बताते चलें कि सीबीआई ने तीनों आरोपितों को झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें-

NEET Paper Leak: बिहार की सियासत में एंट्री चाहता था पेपर लीक का आरोपी संजीव; LJP के टिकट पर लड़ चुका है चुनाव

NEET Paper Leak: दिनभर CBI के सवालों से जूझते रहे दोनों आरोपी, जल्द उगल सकते हैं कई बड़े राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।