NEET धांधली: मुख्य सरगना डॉ. रविशंकर और उसका भाई 48 घंटे की EOU रिमांड पर, हो सकते हैं कई खुलासे
नीट परीक्षा धांधली मामले में मुख्य सरगना डॉ. रविशंकर और उसके भाई अश्विनी कुमार से ईओयू ने पूछताछ शुरू कर दी है।
-1786765317597_v-1787337193574_m.webp)
EOU पटना। (फाइल फोटो)
HighLights
मुख्य सरगना डॉ. रविशंकर और भाई अश्विनी से पूछताछ शुरू।
ईओयू को दोनों की 48 घंटे की रिमांड मिली।
सॉल्वर गिरोह और अभ्यर्थियों पर जानकारी जुटाई जा रही।
राज्य ब्यूरो, पटना। इस साल ली गई नीट परीक्षा धांधली मामले में गिरफ्तार मुख्य सरगना डॉ. रविशंकर उर्फ सम्राट और उसके भाई अश्विनी कुमार से पूछताछ शुरू हो गई है।
आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को दोनों अभियुक्तों की 48 घंटे की रिमांड मिली है। दोनों से साल्वर गिरोह और पैसे देने वाले अभ्यर्थियों को लेकर सवाल-जवाब किए गए हैं।
गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में मिली जानकारी का सत्यापन कराया जा रहा है। डॉ. रविशंकर नालंदा जिले के पावापुरी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष का छात्र है।
उसपर जून 2026 में हुई नीट पुनर्परीक्षा के दौरान लखीसराय जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर धांधली की साजिश का आरोप है।
EOU की टीम कर रही पूछताछ
वहीं, उसके भाई अश्विनी पर गिरोह को मदद पहुंचाने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद अश्विनी के पटना स्थित फ्लैट से नीट समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े एडमिट कार्ड व अन्य प्रमाण पत्र मिले थे।
इन प्रमाण पत्रों के संबंध में ईओयू की टीम पूछताछ कर रही है। डॉक्टर रविशंकर और अश्विनी पर आगामी सीबीटी मोड में होने वाली नीट परीक्षा में धांधली की साजिश रचने का भी आरोप है।
शनिवार को भी इन मामलों में दोनों से पूछताछ होगी।
यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा परिणाम: फर्जी दस्तावेजों से धांधली का आरोप लगाने वाले परीक्षार्थियों पर हाई कोर्ट सख्त
