Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रिंस यादव के चेहरे पर चोट के निशान, 5 को किया गया गिरफ्तार; बिहार पुलिस नेपाल भेजेगी स्पेशल टीम

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 10:45 PM (IST)

    नेपाल के विराटनगर में रौशन आनंद के भाई प्रिंस की संदिग्ध मौत के मामले में नेपाल पुलिस ने पांच दोस्तों को हिरासत में लिया है। पटना पुलिस जांच के लिए वि ...और पढ़ें

    प्रिंस यादव। फाइल फोटो

    प्रिंस यादव। फाइल फोटो

    HighLights

    1. प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत, पांच दोस्त हिरासत में।

    2. पटना पुलिस विशेष टीम भेजकर जांच करेगी, दोस्तों को लाएगी।

    3. प्रिंस के पिता आईसीयू में, कोचिंग विवाद पर चिंता व्यक्त।

    जागरण संवाददाता, पटना। रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल के विराटनगर में संदेहास्पद मौत के मामले में नेपाल पुलिस ने उसके पांच दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

    पटना पुलिस के सीनियर अधिकारी ने नेपाल पुलिस से संपर्क किया है और पूरे मामले की जानकारी ली है। पटना पुलिस नेपाल जाने की तैयारी में जुटी है। इसके लिए विशेष टीम बनाई जाएगी, जो नेपाल जाकर पूरे मामले की जानकारी लेगी और हिरासत में लिए गए दोस्तों को पटना लेकर पहुंचेगी।

    हालांकि इससे पहले पुलिस नेपाल जाने के लिए पेपर वर्क में जुट गई है। सीनियर अधिकारी की माने तो नेपाल पुलिस ने प्रिंस यादव की मौत के मामले में होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है।

    वहीं, सभी के मोबाइल को भी जब्त कर लिया है। प्रिंस के सामान, मोबाइल और कमरे में मिली कुछ दवाइयों को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल, अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।

    पुलिस सूत्र ने बताया कि अगर वह दवा खाने से सोया हुआ था, तो उसके आंख के ऊपर चोट के निशान कैसे हैं। खून और कट कैसा है। यह सब पोस्टमार्ट रिपोर्ट में खुलासा होगा कि जख्म कितने गहरे हैं और कौन सी परिस्थिति में ऐसे जख्म आ सकते हैं। इसके साथ ही शरीर के अन्य जगहों पर जख्म के निशान है या नहीं।

    पिता की बिगड़ी तबीयत, आइसीयू में भर्ती

    रौशन आनंद के बड़े पापा मनोज यादव ने पटना में बताया कि मेरे भतीजे पर झूठी प्राथमिकी नहीं होती तो प्रिंस नहीं मरता। मैं इसकी निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं। मेरा भतीजा समाजसेवी है। कल मेरे गांव में एक भी चूल्हा नहीं जला है।

    भाई की बाडी पड़ी है। रोशन के माता-पिता आइसीयू में हैं। एक बेटा जेल में और दूसरे की मौत का सदमा लगा है। अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ गई है। हमलोग रौशन को लेकर जाएंगे। वही मुखाग्नि देगा।

    बच्चे पढ़ाई पर ध्यान दें, वर्चस्व की लड़ाई पर नहीं

    पटना के कोचिंग हब मुसल्लहरपुर के शिक्षकों ने सोमवार को कहा कि दो कोचिंग सेंटरों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का खामियाजा सभी को भुगतना पड़ रहा है। छात्र-छात्राओं में अनहोनी की आशंका हमेशा बनी रहती है।

    खबरें और भी

    दोनों के समर्थक एक-दूसरे के विरुद्ध नारेबाजी और प्रदर्शन करते रहते हैं। गुरु रहमान ने कहा कि बहुत ही अफसोस और दर्द की मुद्रा में हूं। रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की अकाल मृत्यु हुई है।

    पहली बार ऐसी घटना हुई है कि दो संस्थान वाले अपने-अपने वर्चस्व की लड़ाई में अपनों को खोना शुरू कर दिया है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपील किया कि पढ़ाई और अपने करियर पर ध्यान दें।

    यह भी पढ़ें- रौशन आनंद के भाई की मौत पर सियासत गर्म, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को लिखा पत्र; CBI जांच की मांग

    यह भी पढ़ें- खान सर ने प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत पर तोड़ी चुप्पी, कहा- परिवार की मदद के लिए हमेशा तैयार