सुपौल से नई दिल्ली का सफर होगा आसान, 6 अगस्त से रोज चलेगी स्पेशल ट्रेन; हाजीपुर-बरौनी होकर जाएगी
रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 6 अगस्त से नई दिल्ली और सुपौल के बीच प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन हाजीपुर, ...और पढ़ें

सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन
जागरण संवाददाता, पटना। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सुपौल और नई दिल्ली के बीच प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली–सुपौल–नई दिल्ली स्पेशल का परिचालन सहरसा, मानसी, खगड़िया, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, वाराणसी और प्रयागराज के रास्ते किया जाएगा।
6 अगस्त से प्रतिदिन चलेगी नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल
गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल 6 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन नई दिल्ली से रात 9:35 बजे खुलेगी।
अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन के नियमित संचालन का फैसला किया है। इससे दिल्ली और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
वापसी में 8 अगस्त से चलेगी सुपौल-नई दिल्ली ट्रेन
वापसी में गाड़ी संख्या 04071 सुपौल–नई दिल्ली स्पेशल 8 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 7:45 बजे सुपौल से रवाना होगी।
ट्रेन अगले दिन दोपहर 3 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन के परिचालन से सुपौल और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में सुविधा होगी।
हाजीपुर-बरौनी समेत इन स्टेशनों से होकर जाएगी ट्रेन
नई दिल्ली–सुपौल स्पेशल का परिचालन प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, खगड़िया, मानसी और सहरसा के रास्ते किया जाएगा।
इस रूट के यात्रियों को भी दिल्ली की ओर जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा।
ट्रेन में होंगे 16 कोच, तीन AC कोच
स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। इनमें तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के तीन कोच, शयनयान श्रेणी के आठ कोच और सामान्य श्रेणी के चार कोच शामिल होंगे।
इसके अलावा दो एसएलआरडी कोच भी लगाए जाएंगे। अलग-अलग श्रेणी के कोच होने से यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा का विकल्प मिलेगा।
अतिरिक्त भीड़ से यात्रियों को मिलेगी राहत
रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है। बिहार से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन खास तौर पर उपयोगी होगी।
रेलवे को उम्मीद है कि स्पेशल ट्रेन के चलने से नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा और यात्रा में राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें- RAC टिकट वालों के लिए बड़ी राहत! आरा जंक्शन से AC कोच में सफर पर मिलेगा पूरा बेडरोल किट