Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार का CM बनने के सवाल पर निशांत कुमार का 'साइलेंट पास', कहा- मां की बहुत याद आ रही

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 03:40 PM (IST)

    नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जदयू में शामिल होने के बाद पटना में अपनी मां मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भावुक होकर उन्होंने मां को ...और पढ़ें

    HighLights

    1. जदयू में शामिल होने के बाद मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

    2. भावुक होकर मां को याद किया, आशीर्वाद की कामना की।

    3. मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर निशांत कुमार ने टाला जवाब।

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे Nishant Kumar ने जदयू की सदस्यता लेने के एक दिन बाद अपनी मां को याद किया।

    सोमवार को वह पटना के कंकड़बाग स्थित मंजू सिन्हा पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

    इस दौरान निशांत काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यहां उनकी मां की प्रतिमा है और वह उन्हें श्रद्धांजलि देने आए हैं।

    निशांत ने कहा कि मां की बहुत याद आ रही है और उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ बना रहे।

    nitsh wife

    बोले- मां होतीं तो और अच्छा होता

    मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने कहा कि उनकी मां की कमी हमेशा महसूस होती है। उन्होंने कहा, 'मां रहतीं तो और अच्छा होता। उनका आशीर्वाद मेरे ऊपर बना रहे।'

    इस दौरान उन्होंने बिहार के अलग-अलग जिलों में जाने की भी बात कही। निशांत ने कहा कि वह राज्य के सभी 38 जिलों में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं और इसे लेकर विचार कर रहे हैं।

    nisant 1

    nitish 11

    CM बनने के सवाल पर टाल गए जवाब

    पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि कार्यकर्ता उन्हें मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं तो वह इस सवाल को टालते नजर आए।

    निशांत इस सवाल का कोई जवाब दिए बिना आगे बढ़ गए। हालांकि उन्होंने पहले ही साफ किया था कि वह पार्टी के लिए मेहनत से काम करना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि उनके पिता ने पिछले 20 वर्षों में जो काम किए हैं, उन्हें आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

    samrat

    राजनीति में एंट्री पर सियासी बयानबाजी

    निशांत की राजनीति में एंट्री को लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। बिहार के उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने कहा कि निशांत का राजनीति में स्वागत है।

    उन्होंने कहा कि निशांत को राजनीति में लाने का फैसला जदयू का है। वहीं इस मुद्दे पर विपक्ष की भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

    vijay

    निशांत की एंट्री पर विजय चौधरी का बड़ा बयान

    जदयू नेता Vijay Kumar Chaudhary ने कहा कि Nishant Kumar को पार्टी में सर्व-स्वीकार्यता है और कार्यकर्ताओं के आग्रह पर ही उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। उन्होंने कहा कि मंत्रियों का फैसला Nitish Kumar ही करेंगे, नेतृत्व उनका ही रहेगा।

    sanjay paswan

    मंत्री बोले- फैसला बैठक में होगा

    दूसरी ओर मंत्री Sanjay Paswan ने कहा कि हर पार्टी का अपना नजरिया होता है। उन्होंने कहा कि निशांत को विधायक या मुख्यमंत्री बनाने जैसे सवालों पर जो भी फैसला होगा, वह बैठक में तय किया जाएगा।

    बता दें कि रविवार को निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से जदयू की सदस्यता ली थी। इस दौरान उन्होंने अपने पिता Nitish Kumar का आशीर्वाद भी लिया था।

    nitsh 11111

    पिता की तरह किया अभिवादन

    पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत ने अपने पिता की तरह हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं और नेताओं का अभिवादन किया। वे सफेद कुर्ता और क्रॉक्स चप्पल पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे थे। निशांत ने कहा कि वह पार्टी के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे।

    साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि वे उनके पिता पर भरोसा बनाए रखें।

    यह भी पढ़ें- क्या ‘बीजेपी के हनुमान’ बनेंगे CM? BJP ऑफिस के बाहर पोस्टर, ‘ना दंगा, ना फसाद, बिहार का CM सिर्फ चिराग’

    यह भी पढ़ें- Rajya Sabha Elections: नीतीश-नितिन की जीत के लिए BJP का प्लान, नियुक्त किए दिग्गज पर्यवेक्षक, देखिए लिस्ट

    यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार सहित NDA के 5 उम्मीदवारों ने अमित शाह की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया

    खबरें और भी