विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ना' से 'हां' तक: आखिर क्यों मंत्री बनने को तैयार हुए निशांत कुमार, रातभर चली मीटिंग में बदला फैसला

Published: Thu, 07 May 2026 10:33 AM (IST)Updated: Thu, 07 May 2026 11:57 AM (IST)

निशांत कुमार, जो पहले मंत्री पद लेने से हिचकिचा रहे थे, अब सम्राट चौधरी कैबिनेट में शामिल होने के लिए ...और पढ़ें

निशांत कुमार

निशांत कुमार

HighLights

  1. निशांत कुमार अब बिहार कैबिनेट में मंत्री बनेंगे।

  2. देर रात जदयू नेताओं की बैठक में सहमति बनी।

  3. उनकी सद्भावना यात्रा शपथ ग्रहण के कारण रद्द हुई।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़ आ गया है। लंबे समय तक सत्ता और पद से दूरी बनाए रखने वाले निशांत कुमार अब मंत्री बनने जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सम्राट चौधरी कैबिनेट में शामिल होने के लिए उन्होंने आखिरकार हामी भर दी है। गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में वे मंत्री पद की शपथ लेंगे।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले तक निशांत किसी भी सरकारी पद को लेने के पक्ष में नहीं थे। लेकिन देर रात चली जेडीयू नेताओं की बैठक के बाद तस्वीर पूरी तरह बदल गई।

रातभर चली बैठक, फिर बदला निशांत का रुख

7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर जेडीयू नेताओं की अहम बैठक हुई। इसी बैठक में मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लगी।

सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेताओं ने निशांत कुमार को समझाया कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति में उनका सरकार में शामिल होना जरूरी है। इसके बाद उन्होंने मंत्री बनने पर सहमति दे दी।

बैठक खत्म होने के बाद जेडीयू की ओर से मंत्रियों की सूची मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंप दी गई।

सद्भावना यात्रा भी हुई कैंसिल

मंत्री बनने की खबर के बीच निशांत कुमार की 7 मई वाली सद्भावना यात्रा रद्द कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के कारण यह फैसला लिया गया। अब उनकी यात्रा 9 मई से दोबारा शुरू होगी। नया कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।

हाल के दिनों में निशांत लगातार बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे थे और लोगों से सीधा संवाद कर रहे थे।

‘खून का असर दिखेगा’, बोले अनंत सिंह

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने निशांत के मंत्री बनने पर खुलकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि “खून का असर जरूर दिखेगा।”

अनंत सिंह ने दावा किया कि निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार के रास्ते पर चलेंगे और उनसे भी बेहतर काम करेंगे।

उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

27 मंत्रियों के शपथ लेने की तैयारी

सूत्रों के अनुसार सम्राट कैबिनेट में कुल 27 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (रा.), हम और रालोमो के नेताओं को जगह मिलेगी।

जेडीयू कोटे से दामोदर राउत, बुलो मंडल और भगवान सिंह कुशवाहा जैसे नामों की चर्चा तेज है। वहीं कई पुराने चेहरों की भी वापसी तय मानी जा रही है।

हालांकि विधायक दल के नेता श्रवण कुमार के मंत्री बनने की संभावना फिलहाल कम बताई जा रही है।

बिना ब्रांडिंग के यात्रा, सादगी पर फोकस

निशांत कुमार की सद्भावना यात्रा में सबसे ज्यादा चर्चा उनकी सादगी की हो रही है। जिस रथ से वे यात्रा कर रहे हैं, उसमें किसी तरह की नई ब्रांडिंग नहीं की गई।

वे उसी ‘निश्चय रथ’ का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे पहले नीतीश कुमार यात्रा करते थे। राजनीतिक जानकार इसे उनकी लो-प्रोफाइल राजनीति की रणनीति मान रहे हैं।

8 मार्च 2026 को जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद से ही निशांत लगातार संगठन और जनता के बीच सक्रिय नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सॉफ्टवेयर इंजीनियर से मंत्री तक: कितने पढ़े-लिखे हैं निशांत, क्यों गुस्से में नीतीश ने स्कूल से कटवा दिया था नाम?

यह भी पढ़ें- 'पिता CM, अब बेटा मंत्री?', मांझी के बयान से निशांत की एंट्री के संकेत; नीतीश रहेंगे साक्षी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।