विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सुपर सीएम' नीतीश कुमार, संजय झा के घर हुआ कुछ ऐसा क‍ि मुस्‍कुराए पूर्व मुख्‍यमंत्री; अक्‍टूबर से करेंगे खास काम

Published: Tue, 18 Aug 2026 10:27 AM (IST)

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पटना में लगातार सक्रिय दिख रहे हैं, उन्होंने संजय झा के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, जहां 'सुपर सीएम जिंदाबाद' के नारे लगे।

HighLights

  1. नीतीश कुमार पटना में लगातार सक्रिय दिख रहे हैं।

  2. संजय झा के आवास पर 'सुपर सीएम' के नारे लगे।

  3. अक्टूबर से जिलों का दौरा शुरू करने के संकेत दिए।

डिजिटल डेस्क, पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार इन दिनों लगातार एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं।

राज्यसभा की कार्यवाही में भाग लेने के बाद पटना लौटे नीतीश कुमार हर दिन किसी न किसी कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं और लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

मंगलवार सुबह वे जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के आवास पहुंचे। उनके पहुंचते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई।

'देख रहे हैं न सबलोगों से म‍िलि‍ए' 

समर्थकों ने नीतीश कुमार और संजय झा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'सुपर सीएम जिंदाबाद' के नारे भी लगाए।

नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए हाथ के इशारे से समर्थकों को चुप रहने के लिए कहा, लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और वे लगातार नारे लगाते रहे।

संजय झा से बोले नीतीश- सब लोगों से मिलिए

संजय कुमार झा के आवास पर पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की। उन्होंने संजय झा से कहा कि अब आप आ गए हैं। सब लोगों को देख रहे हैं। सभी लोगों से मिलिए, कागज लीजिए और मेरे पास आइए।

इसी दौरान संजय झा ने नीतीश कुमार को बताया कि लोगों की मांग है कि अक्टूबर से जिलों में दौरा शुरू किया जाए। इस पर नीतीश कुमार ने कहा, 'पहले सब कर लीजिए।'

उनके इस संवाद से संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में पार्टी और संगठन से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

एक दिन पहले मेदांता अस्पताल भी पहुंचे थे नीतीश

इससे एक दिन पहले नीतीश कुमार मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। वहां मौजूद लोगों ने उनसे कहा था कि 'बिहार आपको बहुत मिस कर रहा है।' इसके बाद से नीतीश कुमार लगातार सार्वजनिक रूप से सक्रिय नजर आ रहे हैं।

राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के बाद पटना लौटे नीतीश कुमार का लगातार लोगों के बीच जाना राजनीतिक रूप से भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उनकी सक्रियता को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद भी नीतीश का जलवा; लोगों ने कहा- बिहार मिस कर रहा आपको, मुस्कुराए पूर्व CM