Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News : लालू यादव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली रवाना, बिहार में बढ़ी सियासी हलचल

    By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 10:30 PM (IST)

    Nitish Kumar बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली चले गए हैं। ऐसे में प्रदेश में सियासी हलचल बढ़ गई है। इसे देखते हुए तरह-तरह के कयास ल ...और पढ़ें

    Bihar News : लालू यादव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली रवाना, बिहार में बढ़ी सियासी हलचल
    Bihar News : लालू यादव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली रवाना, बिहार में बढ़ी सियासी हलचल

    राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह शुक्रवार को वापस पटना लौटेंगे।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यह उनकी निजी यात्रा है। राजनीतिक दल के नेताओं से मिलने का उनका कोई कार्यक्रम नहीं है।

    बिहार में बढ़ी सियासी हलचल

    नीतीश कुमार के दिल्ली रवाना होने से बिहार में सियासी हलचल बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार गुरुवार शाम करीब चार बजे दिल्ली के लिए फ्लाइट से रवाना हुए हैं। इसे उनकी निजी यात्रा बताया जा रहा है। वह 25 नवंबर को वापस बिहार लौटेंगे।

    हालांकि, राजद सुप्रीमो लालू यादव के दिल्ली जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी जाने से सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार आईएनडीआईए गठबंधन के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

    बता दें कि बिहार में इन दिनों प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का मुद्दा गरमाया हुआ है। इसे लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं।

    ऐसे में जानकारों का मानना है कि नीतीश कुमार इस मुद्दे पर आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं से समर्थन करने को लेकर चर्चा कर सकते हैं। बहरहाल, लालू यादव के भी दिल्ली में ही होने की वजह से जानकार भी इसकी संभावनाओं को नकार नहीं रहे हैं।

    नीतीश कुमार की बदौलत ही पूरे देश में जाति आधारित गणना की चर्चा : शीला

    इधर, परिवहन मंत्री शीला मंडल ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार की बदौलत ही आज पूरे देश में जाति आधारित गणना की चर्चा हो रही है।

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री ने जाति आधारित गणना का काम पूरा कराने के साथ-साथ आरक्षण की सीमा को बढ़ाने का ऐतिहासिक काम किया है। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही।

    शीला मंडल ने कहा कि कुछ लोगों की मानसिकता केवल कमियां निकालने की होती है। उन्हें अच्छी चीजें नजर नहीं आतीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों से विपक्ष के लोग घबराए हुए हैं। दरअसल मुख्यमंत्री काम की बात करते हैं।

    यह भी पढ़ें

    Bihar News : लालू यादव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली रवाना, बिहार में बढ़ी सियासी हलचल

    'मरा हुआ घोड़ा' बताने पर खीझे ललन सिंह, नीतीश के बाद विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर JDU अध्यक्ष ने BJP को दिया जवाब