यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nitish Kumar करने जा रहे कैबिनेट विस्तार, JDU कोटे से इन विधायकों को मिलेगा मंत्री पद; BJP ने भी सौंपी लिस्ट
नीतीश कुमार कल कैबिनेट विस्तार करने जा रहे हैं। भाजपा नेतृत्व ने मुख्यमंत्री को अपनी सूची सौंप दी है। वहीं महागठबंधन सरकार में जदयू कोटे से मंत्री रहे ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Cabinet Expansion राज्य मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लगातार लगाए जा रहे कयास के बीच अब यह खबर है कि शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे राज्यपाल द्वारा नए मंत्रियों को शपथ दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गुरुवार को यह संकेत दिए थे। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही जल्द हो जाएगा।
भाजपा ने सौंप दिए हैं अपने नाम
राज्य मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में यह बताया गया कि भाजपा कोटे से कौन-कौन से लोग मंत्री बनेंगे उसकी सूची नहीं मिलने से मंत्रिमंडल विस्तार फंसा हुआ था। बीच में मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा के कारण भी चार-पांच दिनों तक इस पर चर्चा नहीं हुई। वहीं इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेतृत्व ने मुख्यमंत्री को अपनी सूची सौंप दी है।
महागठबंधन सरकार में मंत्री रहे लोगों को फिर मिल सकती है जगह
महागठबंधन सरकार में जदयू कोटे से मंत्री रहे लोगों को फिर से मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। इस क्रम में पुराने मंत्रियों में कई नाम की चर्चा है। इनमें अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, जमा खान, सुनील कुमार व शीला कुमारी के नाम की चर्चा है।
नए नाम को ले यह कहा जा रहा कि महेश्वर हजारी को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं जदयू ने अपने पुराने मंत्रियों को पटना में रहने को कहा है। पुराने मंत्रियों को फोन भी आए हैं।
कई मंत्रियों के बदल सकते हैं विभाग
मंत्रिमंडल विस्तार को ले चल रही चर्चा के दौरान राजनीतिक गलियारे में यह बात भी चल रही कि कुछ मंत्रियों के विभाग बदल सकते हैं। कार्य महकमे का जिम्मा तेज-तर्रार मंत्री को सौंपा जा सकता है। वहीं शिक्षा मंत्री किसे बनाया जाएगा इस बात पर भी काफी मंथन चल रहा।
खबरें और भी
कई मंत्रियों का बोझ कम होगा
मंत्रिमंडल विस्तार हो जाने के बाद जदयू और भाजपा कोटे के कई मंत्रियों का बोझ कम होगा। कई मंत्रियों की स्थिति वर्तमान में यह है कि उनके पास आधा-आधा दर्जन से अधिक विभागों का जिम्मा है।