Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: 'गुब्बारा फट गया', नीतीश-नायडू के पास सत्ता की चाबी; RJD सांसद बोले- अब तो जाहिर है...

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 02:56 PM (IST)

    Lok Sabha Chunav 2024 लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम पर राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा भाजपा की कुल सीटें 220-230 पर जा रही हैं। बहुमत से अभी भी दूर ...और पढ़ें

    'गुब्बारा फट गया', नीतीश-नायडू के पास सत्ता की चाबी; RJD सांसद बोले- अब तो जाहिर है...
    'गुब्बारा फट गया', नीतीश-नायडू के पास सत्ता की चाबी; RJD सांसद बोले- अब तो जाहिर है...

    डिजिटल डेस्क, पटना। Lok Sabha Chunav Result 2024 लोकसभा चुनाव के रुझानों में एक बार फिर देश में मोदी सरकार बनती दिख रही है। एनडीए ने 298 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं, आईएनडीआईए 227 सीटों पर लीड बनाए हुए है। इस बीच नीतीश कुमार को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

    दरअसल, एनडीए (NDA) जिन 298 सीटों पर लीड कर रही है, उसमें जदयू (JDU) की भी 15 सीटें हैं। ऐसे में विपक्षी नेता भी अब नीतीश कुमार से आस लगाए बैठे हैं।

    आईपी सिंह बोले- नीतीश कुमार सबके हैं...

    सपा नेता आईपी सिंह ने तो साफ कह दिया नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सबके हैं। वहीं, अब राजद के राज्यसभा सांसज मनोज झा ने भी बड़ा हिंट दे दिया है।

    'फट गया 400 पार का गुब्बारा...'

    लोकसभा चुनाव परिणाम पर राजद नेता मनोज झा (Manoj Jha) ने कहा, "भाजपा की कुल सीटें 220-230 पर जा रही हैं। बहुमत से अभी भी दूर हैं। अगर मैं चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP और यहां JDU को थोड़ा विलग कर दूं तो बहुमत भी नहीं है। जाहिर है वे 400 पार का गुब्बारा फट गया है।"

    ये भी पढ़ें- Lok Sabha Result 2024: Nitish Kumar के पास 'सत्ता की चाबी'! Modi के साथ ही रहेंगे या फिर कर देंगे 'खेला', चल गया पता

    ये भी पढ़ें- NDA का मामला फंसा तो क्या करेंगे Nitish Kumar? सपा नेता ने बता दी अंदर की बात, अब होगा 'खेला'