Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सम्राट बने CM, पर ‘पुराना मॉडल’ रहेगा जारी; शाह-राजनाथ और नीतीश के मैसेज में छिपा बड़ा सियासी संकेत

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 01:07 PM (GMT+05:30)

    बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर शीर्ष नेताओं ने बधाई दी है। नीतीश कुमार ने 'एक्स' पर बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में बिहार के तेजी से विक ...और पढ़ें

    HighLights

    1. नीतीश कुमार ने 'एक्स' पर सम्राट चौधरी को दी बधाई।

    2. सम्राट चौधरी ने नीतीश के योगदान को रेखांकित किया।

    3. केंद्रीय नेताओं ने 'डबल इंजन' सरकार को गति देने की बात कही।

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी को देशभर के शीर्ष नेताओं से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

    लेकिन इन संदेशों के बीच जो सबसे अहम संकेत उभरकर सामने आया है, वह है NDA के भीतर एकजुटता और ‘नीतीश मॉडल’ की निरंतरता।

    सबसे दिलचस्प संदेश नीतीश कुमार का रहा, जिन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में बिहार के और तेजी से विकास करने की उम्मीद जताई।

    सम्राट चौधरी ने दिया जवाब 

    यह संदेश साफ तौर पर सत्ता परिवर्तन के बावजूद राजनीतिक मार्गदर्शन की निरंतरता का संकेत देता है। सम्राट चौधरी ने भी जवाब में नीतीश कुमार के योगदान को रेखांकित किया। 

    कहा कि बिहार को विकास, सुशासन और स्थिरता की मजबूत नींव उनके नेतृत्व में मिली है और नई सरकार उसी दिशा में आगे बढ़ेगी। इससे यह स्पष्ट होता है कि नई सरकार नए नेतृत्व के साथ पुराने विजन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम करेगी।

    गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने भी दी बधाई 

    वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सम्राट चौधरी को बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शुभकामनाएं देते हुए “डबल इंजन सरकार” को और गति मिलने की बात कही।

    उनका यह बयान केंद्र और राज्य के बीच समन्वय को और मजबूत करने का संकेत माना जा रहा है।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई सरकार को “ऊर्जा और अनुभव का संगम” बताते हुए भरोसा जताया कि यह टीम प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

    इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी “विकसित भारत-विकसित बिहार” के लक्ष्य को दोहराते हुए सम्राट चौधरी के सफल कार्यकाल की कामना की।

    यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी ने संभाली बिहार की कमान; सहयोगी से सरताज बनी BJP, 20 साल बाद बदला पावर सेंटर

    यह भी पढ़ें- बिहार की राजनीति में 'पावर स्टार' की एंट्री, पवन सिंह ने बढ़ाया सम्राट चौधरी का हौसला, कही ये बात

    यह भी पढ़ें- CM बनते ही सम्राट चौधरी ने रचा इतिहास, 59 साल बाद बने 2 बड़े रिकॉर्ड