Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar: ...तो नीतीश ने भेजा था भाजपा के पास अपना 'दूत', सम्राट चौधरी ने खोल दिया बड़ा राज

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 04:02 PM (IST)

    नीतीश कुमार ने भाजपा के पास अपना दूत भेजा था। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि उनके नए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया है। सम्राट चौधरी ने नई स ...और पढ़ें

    ...तो नीतीश ने भेजा था भाजपा के पास अपना 'दूत', सम्राट चौधरी ने खोल दिया बड़ा राज
    ...तो नीतीश ने भेजा था भाजपा के पास अपना 'दूत', सम्राट चौधरी ने खोल दिया बड़ा राज

    HighLights

    1. सम्राट चौधरी ने नई सरकार के पहले दिन ही बड़ा राज खोल दिया है।
    2. डिप्टी सीएम ने कहा है कि जदयू ने भाजपा के पास अपना दूत भेजा था।
    3. सम्राट चौधरी ने यह भी दावा कि जदयू को तोड़ने की कोशिश की गई थी।

    डिजिटल डेस्क, पटना। Nitish Kumar News नीतीश कुमार ने एक बार फिर बड़ा सियासी उलटफेर कर बिहार में नई सरकार बना ली है। उन्हें एक बार फिर राजद को छोड़ एनडीए का दामन थाम लिया है। नीतीश कुमार 9वीं बार मु्ख्यमंत्री बन गए हैं। नीतीश की नई सरकार का आज पहला दिन है और पहले ही उनके डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने बड़ा दावा कर दिया है।

    सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया है कि पिछले 48 घंटों में जनता दल यूनाइटेड को तोड़ने का काम किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जेडीयू के सरकार में रहने के बावजूद लोग ये बोल रहे थे कि 2024 में जनता दल यूनाइटेड समाप्त हो जाएगी। लोकतंत्र को शर्मसार करने का काम किया जा रहा था।

    'उनका दूत हम लोगों के पास आया'

    सम्राट चौधरी ने आगे कहा, "जदयू (JDU) द्वारा कल हम लोगों को प्रस्ताव मिला था कि भारतीय जनता पार्टी हम लोगों को सरकार बनाने में मदद करे। उसके बाद उनका दूत भी हम लोगों के पास आया और हम लोगों ने समर्थन करने का काम किया।"

    'सभी लोग मिलकर सरकार चलाएंगे'

    उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए,बीजेपी ने 1996 में समता पार्टी के साथ गठबंधन करने का काम किया था और लगातार एनडीए बनाकर लड़ती रही। 2005 में जंगलराज को समाप्त करके बिहार में सुशासन स्थापित करने का काम किया। जेडीयू और बीजेपी का गठबंधन है, 'हम' (जीतन राम मांझी की पार्टी) का भी हमारे साथ सहयोग है। सभी लोग मिलकर सरकार चलाएंगे।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि बिहार में अब डबल इंजन की सरकार है। देश में मोदी जी (PM Modi) की सरकार है और बिहार में नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सरकार है। हम बिहार के विकास के लिए काम करेंगे। बिहार को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। जो अधूरे काम रह गए थे उनको अब पूरा किया जाएगा। 2020 के चुनाव में हम लोगों ने पूरी तरह संकल्प लिया था कि 10 लाख रोजगार देंगे।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: नीतीश की 'पलटी' ने बदला बिहार का सियासी समीकरण; अब महागठबंधन में वैकेंसी, NDA हाउसफुल

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'नीतीश कुमार अब ड्राइविंग सीट पर हैं', राजद नेता ने क्यों कही ये बात?