'पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व पर जनता का विश्वास...', बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर बोले नीतीश कुमार
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा-एनडीए की जीत पर बधाई दी, इसे प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत ...और पढ़ें

'पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व पर जनता का विश्वास...', बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर बोले नीतीश कुमार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी-एनडीए की जीत पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोमवार को कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है।
नीतीश कुमार ने कहा कि यह जनादेश पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को नई गति प्रदान करेगा।
नीतीश कुमार ने केरल एवं तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में विजयी दलों को को भी बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि जनादेश का सम्मान करते हुए नई सरकारें विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देंगी।
बंगाल जीत पर जलेबी नहीं, झालमुड़ी खा रहा: मांझी
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर केंद्रीय मंत्री एवं हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने बधाई देते हुए कहा कि इस जीत पर जलेबी नहीं, झालमुड़ी ही चलेगी। आज झालमुड़ी का दिन है। जमकर झालमुड़ी खा रहा हूं। किसी को झाल लगे तो बुरा मत मानिएगा। यह जीत नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और अमित शाह की बेजोड़ मेहनत की जीत है।
यह जनविश्वास की जीत, तेज होगा विकास: अरुण शंकर
पूर्व पर्यटन तथा कला एवं संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार और ऐतिहासिक जीत जन विश्वास की जीत है। अब इन राज्यों में विकास की गति तीव्र होगी। इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बहुत-बहुत बधाई।
पश्चिम बंगाल,असम व पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर जश्न
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में तीन में भाजपा की अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को जमकर जश्न मनाया गया। जीत की खुशी में मिठाइयां व झालमुड़ी बांटी गईं। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की।
खबरें और भी
मतगणना में इन राज्यों में भाजपा को बड़ी बढ़त की खबर मिलते ही प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुट गए और जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा सहित भाजपा के कई विधायक एवं विधान पार्षद भी जश्न में सम्मिलित हुए।
संजय सरावगी ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत में कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के तप, त्याग और समर्पण से प्राप्त हुआ है। यह विजय स्पष्ट संदेश देती है कि जनता का विश्वास केवल भाषणों और नारों से नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सत्यनिष्ठा और कर्मठता से अर्जित होता है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर कमल खिला है। यह ऐतिहासिक पल है।
यह भी पढ़ें- 4 मई दीदी गई? 15 साल बाद सत्ता से कैसे हुई ममता की विदाई, ये 5 फैक्टर बने वजह
यह भी पढ़ें- बंगाल में 'महाकाल' भी नहीं बचा सके ममता को: 8 में से 5 जिलों में TMC का सूपड़ा साफ, लक्ष्मी भंडार योजना भी फेल
यह भी पढ़ें- बंगाल में BJP के लिए काम कर गया 'M' फैक्टर, बिहार के नेता की सियासी चाल ने ममता के साथ कर दिया 'खेला'