Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav: 'सावन में मटन और नवरात्र में मछली खाना...' जदयू ने तेजस्वी यादव से पूछे 12 तीखे सवाल

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 08:07 PM (IST)

    जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने तेजस्वी यादव से 12 तीखे सवाल पूछे हैं। राजीव रंजन ने कहा कि तेजस्वी यादव को जनता के मन में उमड़ रहे सवालों का ...और पढ़ें

    जदयू ने तेजस्वी यादव से पूछे 12 तीखे सवाल। (फाइल फोटो)
    जदयू ने तेजस्वी यादव से पूछे 12 तीखे सवाल। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सावन में मटन बनाना, नवरात्र में मछली खाना सनातन का अपमान नहीं तो क्या: जदयू
    2. राजद के शासन काल में बिहार के कारोबारियों व युवाओं को क्यों पलायन करना पड़ा था: जदयू

    राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने शनिवार को कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव को जनता के मन में उमड़ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने तेजस्वी यादव से एक दर्जन सवाल किए हैं और यह कहा कि अगर उन्हें सवालों से डर नहीं लगता तो इन सवालों का जवाब जरूर दें।

    राजीव रंजन ने पूछा कि सावन में मटन बनाना, नवरात्र में मछली खाना और राजद नेताओं द्वारा रामचरित मानस और मां दुर्गा को गाली देना सनातन का अपमान कैसे नहीं है?

    राजीव रंजन ने पूछा कि राजद के 15 वर्षों के शासन काल मे दी गयी नौकरियों की संख्या क्या है? तेजस्वी यह बताएं कि उनके राज में कितने कल कारखाने खुले?

    राजीव रंजन ने आगे पूछा कि राजद के शासन काल में बिहार के कारोबारियों व युवाओं को क्यों पलायन करना पड़ता था? राजद के शासन काल को न्यायालय ने जंगल राज क्यों कहा?

    राजद का परिवर्तन पत्र झूठ का पिटारा : जदयू

    जदयू ने राजद के परिवर्तन पत्र पर जमकर कटाक्ष किया है। इसे आंख में धूल झोंकने वाला व झूठ का पिटारा कहा है। जदयू की प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने शनिवार को कहा कि राजद का परिवर्तन पत्र झूठ का पिटारा है। परिवर्तन पत्र में वास्तविक एजेंडा की चर्चा तक नहीं जिस पर तेजस्वी यादव के माता-पिता ने 15 वर्षों तक काम किया।

    जदयू प्रवक्ता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राजद के परिवर्तन पत्र में यह छूट गया कि बिहार में जंगल राज फिर से लाएंगे, सारा चारा खा जाएंगे, खुद के लिए अपार संपत्ति बनाएंगे और बिहार में अपहरण उद्योग को फिर से स्थापित कराएंगे। दरअसल, राजद का वास्तविक एजेंडा यही है, जिसे इन्होंने अपने परिवर्तन पत्र में नहीं लाया है।

    जदयू के मीडिया पैनलिस्ट व प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश सिंह सेतु ने कहा कि राजद का 24 वचन वचन झूठ का पुलिंदा है। जनता को लालू प्रसाद के किसी भी वादे पर अब भरोसा नहीं है। मतदाता अब उनके सब्जबाग में फंसने वाला नहीं। बिहार मेंं महज 23 सीट पर लड़ने वाली पार्टी पूरे देश के लिए मैनिफेस्टो जारी कर रही।

    खबरें और भी

    प्रदेश जदयू के महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि राजद का परिवर्तन पत्र लोगों को झांसा देने वाला है। राजद ने एक करोड़ लोगों को नौकरी देने की बात कही है। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि इसके बदले कितनी जमीन लेंगे? परिवर्तन पत्र के माध्यम से जनता के आंख में धूल झोंकने की बात कही गयी है।

    यह भी पढ़ें: Vivek Thakur: बिहार के पढ़े-लिखे नेताओं में से एक हैं विवेक ठाकुर, पिता से सीखा है सियासत का दांव-पेंच

    Bihar Politics: 'जब भाजपा ने चाचा को लात मारकर...', तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर फिर कसे तीखे तंज