Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JDU से इस नेता का राज्यसभा जाना तय? Floor Test के बाद नीतीश कुमार की अब चुनाव पर नजर, BJP ने भी खेल दिया बड़ा दांव

    By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Tue, 13 Feb 2024 11:17 AM (IST)

    Bihar Political News फ्लोर टेस्ट के बाद नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी गंभीर हैं। इस बीच उन्होंने अपनी पार्टी के बड़े नेता पर दांव खेलने की ...और पढ़ें

    बिहार के सीएम नीतीश कुमार। फोटो- जागरण
    बिहार के सीएम नीतीश कुमार। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. जदयू कोटे से संजय झा जा सकते हैं राज्यसभा
    2. संजय झा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के माने जाते हैं करीबी

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News राज्य सरकार के पूर्व मंत्री संजय झा जदयू (JDU) कोटे से राज्यसभा (Rajya Sabha) भेजे जा सकते हैं। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के काफी करीबी माने जाते हैं। सोमवार को विश्वास मत (Bihar Floor Test) की गहमागहमी के बीच उन्होंने विधानसभा से नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज ले लिए हैं।

    जदयू कोटे से दो राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वर्तमान संख्याबल के हिसाब से इस बार जदयू अपने एक ही प्रत्याशी को उच्च सदन में भेज सकता है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के भी नामांकन प्रपत्र खरीदने की सूचना है।

    जदयू के दो नेताओं का हो रहा कार्यकाल समाप्त

    बिहार में राज्यसभा की खाली छह सीटों में से तीन राजग (NDA) और तीन महागठबंधन को मिल सकती है। जदयू के दो राज्यसभा सदस्यों वशिष्ठ नारायण सिंह और अनिल हेगड़े का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। भाजपा ने अपने दोनों उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

    भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता और पूर्व मंत्री डा. भीम सिंह को पार्टी ने राज्यसभा का टिकट दिया है। उल्लेखनीय है कि 15 राज्यों से 56 राज्यसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    'कोई नहीं आएगा तो...' Chetan Anand के धोखे को सह नहीं पाए Tejashwi Yadav, सदन में भावुक होकर कह दी दिल की बात

    Bihar Assembly Speaker: कौन हैं नंद किशोर यादव? BJP ने स्पीकर बनाकर दे दिया बड़ा संदेश, यहां पढ़ें अब तक का सियासी सफर