Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में सीएम हाउस पहुंचे JDU के 400 कार्यकर्ता, टिकट को लेकर नीतीश कुमार से की चर्चा

    Updated: Fri, 03 Oct 2025 11:10 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में अपने आवास पर लगभग 400 कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जिनमें पूर्व विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने ...और पढ़ें

    सीएम आवास में भेंट करने पहुंचे 400 कार्यकर्ता। (जागरण)
    सीएम आवास में भेंट करने पहुंचे 400 कार्यकर्ता। (जागरण)

    HighLights

    1. नीतीश कुमार ने 400 कार्यकर्ताओं से की मुलाकात |
    2. चुनाव टिकट पर हुई चर्चा |
    3. जनता से जुड़े रहने का दिया सुझाव |

    राज्य ब्यूरो, पटना। टिकट की बात करने आए लगभग चार सौ लोगों से मुख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने आवास में भेंट की।

    जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा तथा जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी इस मौके पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री से मिलने आए लोगों से मुख्यमंत्री ने समूह में बात की। आखिर में नालंदा जिले से पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखी।

    मुख्यमंत्री से जिन लोगों ने आज भेंट की उनमें कई पूर्व विधायक व पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी भी शामिल थे। मुख्यमंत्री से इन लोगों ने मिलने का समय मांगा था।

    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मिलने वालों में अधिकतर अपने लिए टिकट की बात की। इसके अलावा कुछ लोग इस श्रेणी के भी थे जिन्होंने अपने क्षेत्र में प्रत्याशी बदलने की भी मांग रखी। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से मिले प्रस्ताव को नोट कराया।

    सुबह दस बजे से समूह में मुख्यमंत्री से मिलने आने वाले लोगाें का सिलसिला आरंभ हो गया था। मुलाकात लगभग 1.30 बजे तक चला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी को लोगाें को चुनाव को लेकर कई तरह के टिप्स भी दिए।

    उन्होंने कहा कि लोगों से लगातार मिलते रहिए। उनकी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में अपने को सक्रिय रखें। इसके अलावा कई लाभकारी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। योजनाओं की जानकारी सभी लोग तक पहुंचे और उन्हें लाभ मिले इस पर नजर रखने का भी मुख्यमंत्री ने परामर्श दिया।

    खबरें और भी