विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा एक्शन, सभी मंत्रियों को नए सिरे से दी जिम्मेदारी

Published: Fri, 25 Apr 2025 11:14 AM (IST)

बिहार सरकार ने मंत्रिमंडल के सदस्यों को जिलों का प्रभार और कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी ...और पढ़ें

नीतीश कुमार ने मंत्रियों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी (जागरण)
नीतीश कुमार ने मंत्रियों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी (जागरण)

HighLights

  1. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, अशोक चौधरी की भी जिम्मेदारी बदली गई
  2. विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया एवं नालंदा की जिम्मेदारी दी गई

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today: बिहार सरकार ने नए सिरे से मंत्रिमंडल के सदस्यों को जिलों का प्रभार और कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है। मंत्रिमंडल सचिवालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना का प्रभारी मंत्री सह कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि विजय सिन्हा को मुजफ्फरपुर को प्रभार सौंपा गया है।

इनके अलावा विजय कुमार चौधरी को पूर्णिया एवं नालंदा, विजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली, डॉ प्रेम कुमार को कैमूर, श्रवण कुमार को समस्तीपुर एवं मधेपुरा, संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद, सुमित कुमार सिंह को सारण, रेणु देवी को सिवान का प्रभावी मंत्री सह कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

मंगल पांडे, नीरज कुमार, अशोक चौधरी को भी मिली जिम्मेदारी

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को दरभंगा, नीरज कुमार को कटिहार, अशोक चौधरी को सीतामढ़ी एवं जहानाबाद, लेसी सिंह को मधुबनी, मदन सहनी को सुपौल, नीतीश मिश्र को अररिया, नीतिन नवीन को बक्सर, महेश्वर हजारी को खगड़िया, शीला कुमारी को लखीसराय, सुनील कुमार को पूर्वी चंपारण, जनक राम को पश्चिम चंपारण का प्रभारी बनाया गया है।

हरि सहनी अरवल, कृष्णनंदन पासवान गोपालगंज, जयंत राज रोहतास, मोहम्मद जमा खान किशनगंज, रत्नेश सदा जमुई, केदार प्रसाद गुप्ता भोजपुर, सुरेंद्र मेहता बांका, संतोष कुमार सिंह भागलपुर, संजय सरावगी बेगूसराय, सुनील कुमार गया, जीवेश कुमार नवादा, राजू कुमार सिंह शेखपुरा, मोतीलाल प्रसाद शिवहर, विजय कुमार मंडल सहरसा और कृष्ण कुमार मंटू को मुंगेर का प्रभारी मंत्री एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: 'मोदी-नीतीश की जोड़ी लिख रही नई पटकथा', JDU का दावा; पप्पू और पीके ने छोड़े 'शब्दबाण'

'हम प्रधानमंत्री के साथ हैं...', पहलगाम आतंकी हमले पर बोले नीतीश कुमार; मधुबनी से दिया क्लियर मैसेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।