Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जातीय गणना की रिपोर्ट पर नीतीश का बयान, कहा- इसके आधार पर सभी वर्गों के विकास को ले होगा काम

    By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 04:10 PM (IST)

    Nitish Kumar बिहार में आज जाति आधारित गणना की रिपोर्ट जारी की गई। रिपोर्ट के जारी होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस पर बयान सामने आया है। नीती ...और पढ़ें

    बिहार में जाति आधारित गणना की रिपोर्ट जारी
    बिहार में जाति आधारित गणना की रिपोर्ट जारी

    राज्य ब्यूरो, पटना। जाति आधारित गणना की रिपोर्ट जारी होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर इस बाबत अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि इस रिपोर्ट के आधार पर सभी वर्गों के विकास को लेकर काम होगा।

    मुख्यमंत्री ने जाति आधारित गणना में लगी टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना को लेकर शीघ्र ही बिहार विधानसभा के नौ दलों की बैठक बुलाई जाएगी। जाति आधारित गणना के परिणाम से उन्हें अवगत कराया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि जाति आधारित गणना के लिए सर्वसम्मति से विधानमंडल में प्रस्ताव पारित किया गया था। बिहार विधानसभा के सभी नौ दलों की सहमति से निर्णय लिया गया था कि राज्य सरकार अपने संसाधनों से जाति आधारित गणना कराएगी।

    जाति आधारित गणना से आर्थिक स्थिति की जानकारी मिली

    वर्ष 2022 में दो जून को मंत्रिपरिषद से इसकी स्वीकृति दी गयी थी। इसके आधार पर राज्य सरकार ने अपने संसाधनों के आधार पर जाति आधारित गणना करायी है। जाति आधारित गणना से न सिर्फ जातियों के बारे में पता चला है, बल्कि सभी की आर्थिक स्थिति की जानकारी भी मिली है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - 

    Bihar caste census: बिहार सरकार ने जारी की जातीय गणना रिपोर्ट, पढ़िए राज्‍य में किसकी कितनी आबादी

    फ्लिपकार्ट के पैकेज हब में चोरी; डेढ़ माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, क्या चोरों की शिनाख्त होने का दावा भी झूठा?