Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar का क्या है मास्टर प्लान? I.N.D.I.A को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला, दिल्ली में होगा फुल एंड फाइनल डिसीजन

    By BHUWANESHWAR VATSYAYANEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 10:24 PM (IST)

    JDU Meeting In Delhi लोकसभा चुनाव को लेकर जदयू (JDU) की क्या रणनीति रहेगी उस पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में निर्णय होगा। आईएनडीआईए में जदयू की भूमिका पर ...और पढ़ें

    Nitish Kumar का क्या है मास्टर प्लान? I.N.D.I.A को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला (फाइल फोटो)
    Nitish Kumar का क्या है मास्टर प्लान? I.N.D.I.A को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। Nitish Kumar News लोकसभा चुनाव पर मंथन को ले जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 दिसंबर को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में होगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने इस आशय की आधिकारिक जानकारी दी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेष संबोधन होगा।

    दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में होने वाली जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सुबह 11.30 बजे से होगी। कुल 100 लोग शामिल होंगे। जदयू के सभी मंत्री व सांसद, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मौजूद रहेंगे। बैठक के आरंभ में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का संबोधन होगा।

    लोकसभा चुनाव को लेकर जदयू (JDU) की क्या रणनीति रहेगी उस पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में निर्णय होगा। आईएनडीआईए में जदयू की भूमिका पर विमर्श होगा। जदयू सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार में संपन्न जाति आधारित गणना के बाद बढ़े आरक्षण के दायरे को ले विशेष रूप से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया जाएगा।

    संसद मे हमले के आरोपी को भाजपा सांसद द्वारा पास देने के आरोप की जांच हो- राजीव रंजन

    जदयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन ने बुधवार को कहा कि संसद हमले के आरोपी को भाजपा सांसद द्वारा पास देने के लगे आरोप की जांच की जाए। संसद भवन में आज हुआ घुसपैठ निंदनीय है। इस सुरक्षा चूक के भीषण परिणाम हो सकते थे।

    खबरें और भी

    राजीव रंजन ने कहा कि जिस समय सदन में 2001 के संसद हमले में अपने प्राणों की आहूति देने वाले लोगों की पुण्यतिथि मनायी जा रही थी उस समय कई बड़े नेता सदन में मौजूद थे। घुसपैठ करने वाले ने स्मोक बम जैसा कुछ फेंका। यदि यह जहरीला होता तो देश आज फिर से मातम मना रहा होता।

    ये भी पढ़ें- BJP का लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा कदम, बिहार से 50 लाख श्रद्धालुओं को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद घुमाएगी अयोध्या

    ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: किसानों के लिए जरूरी अपडेट! इस तारीख तक जरूर करवा लें ये काम, वरना अकाउंट में क्रेडिट नहीं होंगे 2000 रुपये