Bihar Politics: 'मिशन बांकीपुर' पर नीतीश कुमार, JDU कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
नीतीश कुमार ने जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को बांकीपुर उपचुनाव में पूरी ताकत से जुटने का निर्देश दिया। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी को भारी ...और पढ़ें

नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं को जीत के लिए दिए अहम निर्देश
HighLights
नीतीश कुमार ने जदयू कार्यकर्ताओं को बांकीपुर उपचुनाव में जुटने को कहा।
घर-घर जाकर एनडीए सरकार की उपलब्धियां बताने का निर्देश दिया।
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत कर अनुशासित प्रचार पर जोर।
राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंच वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव में पूरी ताकत से लग जाने को कहा।
यह दूसरा मौका है जब जदयू प्रदेश कार्यालय से बांकीपुर उपचुनाव को लेकर निर्देश दिए गए। सोमवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में इस बाबत एक बड़ी बैठक हुई थी, जिसमें जदयू के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए थे।
नीतीश कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे बांकीपुर उपचुनाव (Bankipur Byelection) में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर एनडीए सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाए।
उन्होंने आगे कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए संगठित होकर कार्य करें।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने और अनुशासित व सकारात्मक तरीके से चुनाव प्रचार करने का निर्देश दिया। यह विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से बांकीपुर एनडीए प्रत्याशी का प्रदर्शन शानदार होगा।
नीतीश कुमार ने प्रदेश कार्यालय परिसर का निरीक्षण भी किया तथा कार्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तृत जायजा लिया। प्रदेश कार्यालय परिसर में उपस्थित नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।
नीतीश कुमार ने उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट की, उनका अभिवादन स्वीकार किया तथा सभी का कुशलक्षेम जाना। पार्टी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम का जायजा लेते हुये उचित दिशा-निदेश देते हुये कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
यह भी पढ़ें- ना ना कहते पहली बार चुनावी मैदान में खुद कूद पड़े प्रशांत किशोर, दांव पर पॉलिटिकल फ्यूचर
यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर से ज्यादा अमीर उनकी डॉक्टर पत्नी जाह्नवी, हलफनामे से संपत्ति का खुलासा