Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक राज्यपाल से मिलने पहुंचे, बिहार में सियासी हलचल तेज; Video

    Updated: Tue, 23 Jan 2024 12:47 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार में सियासी पारा एक बार फिर से चढ़ने वाला है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेताजी सुभाषचंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करने ...और पढ़ें

    Bihar Politics : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक राज्यपाल से मिलने पहुंचे, बिहार में सियासी हलचल तेज
    Bihar Politics : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक राज्यपाल से मिलने पहुंचे, बिहार में सियासी हलचल तेज

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मुलाकात ने दी सियासी अटकलों को हवा
    2. सुबह तेजस्वी यादव के साथ नेताजी बोस को दी श्रद्धांजलि

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News In Hindi : बिहार में कड़ाके की ठंड के बीच सियासी पारा गर्म है। इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मंगलवार को अचानक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) से मिलने पहुंचे हैं।

    जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू (JDU) कोटे के मंत्री विजय चौधरी के साथ राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए पहुंचे हुए हैं। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में सियासी अटकलें तेज हैं।

    सियासी कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले पाला बदल सकते हैं। ऐसे में यह मुलाकात काफी मायने रखती है।

    सुभाषचंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

    बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के साथ नेताजी सुभाषचंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) की जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। 

    इसके बाद ही मुख्यमंत्री प्रदेश के राज्यपाल से मिलने पहुंचे हैं। दोनों के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हो रही है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

    राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे नीतीश?

    बता दें कि एक दिन पहले ही ऐसी जानकारी सामने आई थी कि नीतीश कुमार 29 जनवरी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की न्याय यात्रा में शामिल होंगे। 

    राहुल गांधी फिलहाल असम में हैं। उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी। किशनगंज के रास्ते यह यात्रा 30 जनवरी को पूर्णिया पहुंचेगी। 

    ऐसी जानकारी सामने आई थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 30 जनवरी को पूर्णिया में होने वाली सभा में राहुल गांधी के साथ मंच साझा करेंगे। 

    बता दें कि कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रवक्ता प्रेमचंद मिश्रा ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया में इस यात्रा में शामिल होंगे। हालांकि, इस बात की पुष्टि जदयू की ओर से नहीं की गई है।

    नीतीश से लालू-तेजस्वी की मुलाकात के बाद बदले मंत्री

    बता दें कि करीब तीन दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मुलाकात की थी। इसके बाद अटकलें तेज हो गई थीं।

    खबरें और भी

    हालांकि, इस मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि सबकुछ ठीक है। उन्होंने इसे प्रशासनिक कामकाज से जुड़ी सामान्य मुलाकात बताया था।

    इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद कोटे के तीन मंत्रियों के विभाग बदल दिए थे। इनमें शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, आलोक मेहता और ललित यादव शामिल थे।

    40 मिनट चली मुलाकात

    बता दें कि सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच हुई ये मुलाकात करीब 40 मिनट चली है। इस दौरान बजट सत्र को लेकर चर्चा हुई।

    यह भी पढ़ें

    Nitish Kumar को पसंद है Rahul Gandhi का साथ! इस एक फैसले से साफ हो गई I.N.D.I.A की पूरी तस्वीर

    Bihar Politics: 'नीतीश कुमार के सामने लालू ने घुटने टेके...', केंद्रीय मंत्री के बयान से मचेगा सियासी बवाल