Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar को पसंद है Rahul Gandhi का साथ! इस एक फैसले से साफ हो गई I.N.D.I.A की पूरी तस्वीर

    Updated: Mon, 22 Jan 2024 10:14 PM (GMT+05:30)

    लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी 30 जनवरी को बिहार के पूर्णिया जिले में रैली करेंगे। 31 जनवरी को कटिहार में भी रैली होगी। पूर्णिया में आयोजित रैली ...और पढ़ें

    Nitish Kumar को पसंद है Rahul Gandhi का साथ! इस एक फैसले से साफ हो गई I.N.D.I.A की पूरी तस्वीर
    Nitish Kumar को पसंद है Rahul Gandhi का साथ! इस एक फैसले से साफ हो गई I.N.D.I.A की पूरी तस्वीर

    राज्य ब्यूरो, पटना। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के बिहार मीडिया कमेटी के चेयरमैन प्रेमचंद्र मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी। किशनगंज के रास्ते यात्रा का प्रवेश होगा और 30 जनवरी को पूर्णिया पहुंचने पर रैली होगी। राहुल गांधी इस रैली को संबोधित करेंगे।

    उन्होंने बताया कि पूर्णिया में आयोजित रैली में ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सम्मिलित होंगे। साथ ही वहां पर माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी रैली में भाग लेंगे। प्रेमचंद्र मिश्र प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में सोमवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

    31 जनवरी को कटिहार में भी होगी रैली

    उन्होंने बताया कि पूर्णिया की रैली के बाद 31 जनवरी को कटिहार में भी रैली होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली फरवरी को अररिया होते हुए झारखंड में प्रवेश करेंगे। उन्होंने बताया कि दो चरणों में होने वाली यह यात्रा बिहार के सात जिलों से गुजरेगी और कुल 425 किमी की दूरी तय करेगी।

    यहां से गुजरेगी यात्रा

    पहले चरण में किशनगंज, पूर्णियां, कटिहार और अररिया से यात्रा गुजरेगी। दूसरे चरण में औरंगाबाद, कैमूर और सासाराम से होते हुए उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रवेश कर जाएगी। प्रेसवार्ता में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा, विजय शंकर दूबे, डा. शरवत जहां फातिमा मौजूद थीं।

    खबरें और भी

    ये भी पढे़ं- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी... अब देश में गरमाएगी लोकसभा चुनाव की राजनीति, बिहार से शुरू होगा सियासी 'खेल'

    ये भी पढे़ं- Ayodhya Ram Mandir: 'राम की तरह मोदी भी हजारों सालों तक...', प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये क्या बोल गए RJD नेता