यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nitish Kumar: कर्पूरी ठाकुर के बहाने परिवारवाद पर ये क्या बोल गए नीतीश, कहीं RJD से रार के संकेत तो नहीं?
Bihar Politics बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत महान समाजवादी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और उनके बेटे को लेकर बड़ा बयान दिया। न ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी है।
- नीतीश कुमार, कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर के साथ मीडिया के सामने बयान दे रहे थे।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Bihar Political News Today: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम पहुंचे थे। वे यहां मीडिया के सामने रामनाथ ठाकुर के साथ पहुंचे थे।
नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा
नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 2007 से हमलोग लगातार भारत रत्न की मांग करते रहे हैं। 2023 तक लगातार इसके पक्ष में बोलते रहे। लेकिन शाम में उनलोगों ने तय कर दिया। इसके लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं। इसकी मांग बहुत दिनों से की जा रही थी।
कर्पूरी ठाकुर के बहाने परिवारवाद पर नीतीश कुमार ने क्या कुछ कहा?
नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि हमलोग कर्पूरी ठाकुर की प्रेरणा से काम कर रहे हैं। राज्यसभा सदस्य और कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर की ओर इशारा करते हुए सीएम ने कहा कि कर्पूरी जी ने कभी अपने बेटे को आगे बढ़ाने का काम नहीं किया, उन्होंने कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया। वह सिद्धांत पर काम करते थे।
अब नीतीश के इस बयान से साफ लग रहा है कि कहीं पर इशारा और कहीं पर निशाना है। नीतीश के बयान से आरजेडी से दूरी की भी अटकलें लगने लगी हैं। आखिर परिवारवाद पर निशाना साधकर आरजेडी से दूरी के संकेत तो नहीं दे रहे नीतीश कुमार।
हालांकि, हम उनको बढ़ा रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। पहले मंत्री थे, अब राज्यसभा सदस्य हैं और पार्टी में शानदार काम कर रहे हैं।
इसके पूर्व सीएम नीतीश ने जननायक की जीवन चरित्र पर आधारित एक स्मारिका का भी लोकार्पण किया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भाग लिया और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। मौके पर विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन, अजय कुमार के अलावा काफी संख्या में प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
खबरें और भी
#WATCH कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा, "उन्होंने समाज के हर तबके के लिए काम किया। शराबबंदी की। शिक्षा के क्षेत्र में काम किया। इनका योगदान बहुत बड़ा है। देशभर में उनका नाम है...पहले से ही हम लगातार उनके लिए भारत रत्न की… pic.twitter.com/zI5pJBFTgw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2024
कर्पूरी ठाकुर ने ही पहले शराबबंदी की थी
पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि कर्पूरी जी ने समाज के हरेक तबके के लिए काम किया। पिछड़ा-अतिपिछड़ा के लिए काम किया। पहली बार शराबबंदी की। देश में सबसे पहले उन्होंने ही इस अहम विषय को छुआ। उनका व्यापक असर देशभर में हुआ। हमलोग भी बिहार में कर रहे हैं। वे व्यक्तिगत रूप से भी हमें मानते थे। उनके निधन के बाद हमलोगों ने उनके बताए रास्ते पर काम शुरू किया।