विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitish Kumar Resign: 'पलटीमार' का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया... इस्तीफे के बाद भड़की लालू यादव की पार्टी ने दिया जबरदस्त रिएक्शन

By Jagran News Edited By: Mukul Kumar
Updated: Sun, 28 Jan 2024 12:48 PM (IST)

Nitish Kumar Resign बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना त्याग पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है। अब वह भाजपा के साथ मिलकर राज्य में नई सरकार बनाएंगे। ...और पढ़ें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव

HighLights

  1. अब नीतीश पर कोई भरोसा कर रहा- राजद
  2. नडीए और नीतीश की नाव डुबाएंगे- राजद

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब बिहार में महागठबंधन की सरकार खत्म हो गई है। अब नीतीश कुमार भाजपा के सहयोग से राज्य में नई सरकार बनाएंगे। बताया जा रहा है कि नई सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम होंगे। इस्तीफा के बाद लालू यादव की पार्टी ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नीतीश पर जमकर बोला है।

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता मालिक है, वह सब देख रही है, जनता पाई-पाई का हिसाब मांगेगी। उन्होंने कहा कि राजद का 15 महीने का कार्यकाल एनडीए के कार्यकाल पर भारी है। 

पलटीमार राजनीति फिर से जग गया- राजद नेता

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया है। उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच जाएंगे और एनडीए और नीतीश की नाव डुबाएंगे। राजद नेता ने कहा कि नीतीश कुमार का पलटीमार राजनीति फिर से जग गया। अब नीतीश पर कोई भरोसा कर रहा है तो लोग देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश ने पलटीमार का विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, उन्हें जनता को जवाब देना पड़ेगा। अभी हम 78 पर हैं, आगामी चुनाव में 200 के पार जाएंगे।

वहीं, राजद नेता ने विधानसभा में महिलाओं पर टिप्पणी करने के मामले में भी नीतीश पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश के पास अब कुछ नहीं बचा है, उनके साथ कोई नहीं रहना चाहता है। 

यह भी पढ़ें-

Bihar Politial Crisis: चिराग पासवान को साथ लेकर पटना पहुंच रहे हैं नड्डा, क्या मिलेगा डिप्टी सीएम का पद?

Nitish Kumar Resigns: मैकेनिकल इंजीनियर से दिग्गज राजनेता तक... ये है नीतीश कुमार का 50 साल का सियासी सफर