विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार चुनाव से पहले CM नीतीश के बेटे ने जनता के सामने रख दी सारी बात, निशांत बोले- मेरे पिता...

Published: Wed, 07 May 2025 01:50 PM (GMT+05:30)

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब अपने पिता के लिए वोट मांगते हुए सरकार की 20 वर्षों की उपलब्धियों ...और पढ़ें

अब ठोस उपलब्धियों के आधार पर नीतीश के लिए वोट की अपील कर रहे हैं निशांत (फाइल फोटो)
अब ठोस उपलब्धियों के आधार पर नीतीश के लिए वोट की अपील कर रहे हैं निशांत (फाइल फोटो)

HighLights

  1. आठ लाख लोगों को सरकारी नौकरी।
  2. 38 लाख लोगों को रोजगार दिया।
  3. महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर।

राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार अब अपने पिता के पक्ष में वोट देने की अपील के समय राज्य सरकार की बीते 20 वर्षों की उपलब्धियां भी गिनाने लगे हैं। इससे पहले वह कुछ पंक्तियां ही कहते थे- पिताजी ने राज्य का विकास किया है और उन्हें फिर मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

अब निशांत राज्य सरकार की उपलब्धियों का विवरण आंकड़ों के साथ दे रहे हैं। एक शादी समारोह में पहुंचे निशांत ने मीडिया से बातचीत के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया, सरकारी नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा दिया।

'8 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी'

उन्होंंने कहा कि 2005 से 2020 के बीच राज्य में आठ लाख लोगों को सरकारी नौकरियां दी गईं। 2020 के चुनाव में नीतीश कुमार ने 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था। वह न सिर्फ पूरा हो रहा है, बल्कि वादा से अधिक लोगों को नौकरियां दी गई है। रोजगार दिया गया है।

उन्होंने कहा कि 2020 के बाद अबतक नौ लाख 35 हजार लोगों को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। अगले कुछ महीनों में यह संख्या 12 लाख तक पहुंच जाएगी। इसी तरह 10 लाख के बदले 38 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है। यह आंकड़ा भी 50 लाख तक पहुंचेगा।

महिला सशक्तिकरण पर फोकस

निशांत ने महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों की विशेष चर्चा की। कहा कि पंचायतों और नगर निकायों में महिलाओं को आरक्षण दिया गया। इससे राजनीति की मुख्यधारा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी। इसी तरह सरकारी सेवाओं और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण की सुविधा देने का लाभ महिलाओं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि आईआईटी, आईआईएम, एनएलयू, निफ्ट और प्रबंधन की शिक्षा के लिए कई राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की स्थापना नीतीश कुमार के प्रयास से हुई। इनके अलावा सड़क, पुल-पुलियों का निर्माण बड़े स्तर पर हुआ। अस्पतालों की संख्या बढ़ी।

उन्होंने कहा कि से सब ऐसी उपलब्धियां हैं, जिनके आधार पर मेरे पिता 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता के वोट के हकदार हैं।

ये भी पढ़ें- बिहार की राजनीति में 'कोलाज वार', सम्राट को नीतीश पसंद, पर्दे से झांक रहे तेजस्वी यादव

ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने भाजपा के मंत्रियों को दे दिया टास्क, एक घंटे तक चली बैठक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।