Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lalu Yadav के चक्रव्यूह में फंसे Nitish Kumar? बीजेपी सांसद ने कर दी सबसे बड़ी राजनीतिक भविष्यवाणी

    Updated: Thu, 28 Dec 2023 02:33 PM (GMT+05:30)

    बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार की राजनीति पर सबसे बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। गिरिराज सिंह ने जदयू में मची उथल-पुथल पर कहा है कि अब नीतीश कुमार ज्या ...और पढ़ें

    Lalu Yadav के चक्रव्यूह में फंसे Nitish Kumar? बीजेपी सांसद ने कर दी सबसे बड़ी राजनीतिक भविष्यवाणी (फाइल फोटो)
    Lalu Yadav के चक्रव्यूह में फंसे Nitish Kumar? बीजेपी सांसद ने कर दी सबसे बड़ी राजनीतिक भविष्यवाणी (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, पटना। Giriraj Singh On Nitish Kumar जदयू में सियासी उछल-पुथल का दौर जारी है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इस्तीफा देने की खबरों पर गुरुवार को प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने गुस्से में मीडिया से कहा, "अगर हमें इस्तीफा देना होगा तो हम आपसे परामर्श कर लेंगे।" वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी ललन सिंह के इस्तीफे की खबरों को ज्यादा महत्व नहीं दिया। उन्होंने मीडिया से कहा कि वह दिल्ली में पार्टी की सामान्य बैठक के लिए आए हैं और सब ठीक है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान ने सियासी हलचल मचा दी है।

    बेगूसराय से बीजेपी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है नीतीश कुमार लालू यादव के चक्रव्यूह में फंस चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज जदयू के अंदर जो भी हो रहा है यह उस पार्टी का पुराना इतिहास है। उन्होंने कहा कि शरद जी पार्टी से जा चुके हैं। आरसीपी जा चुके हैं, तो ललन जी की क्या बात है।

    'लालू यादव ने शतरंज की बिसात बिछा दी है'

    गिरिराज सिंह ने आगे कहा, "अब नीतीश कुमार कुछ भी कर लें, चाहे वो राष्ट्रीय बनें या ना बनें... लेकिन बहुत दिनों तक उनका मुख्यमंत्री के पद पर रहना नामुमकिन है। या तो उनकी पार्टी राजद के साथ विलय करेगी और या फिर जल्द ही तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।" बीजेपी सांसद ने कहा कि लालू यादव ने पहले ही शतरंज की बिसात बिछा दी है।

    बीजेपी सांसद ने जदयू के टूटने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अवध बिहारी जी स्पीकर बनकर बैठे हैं और जदयू के विधायक राजद की ओर दौड़ रहे हैं। अविश्वास प्रस्ताव होगा और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।

    'नीतीश किसी को भी गायब कर सकते हैं'

    जदयू के पोस्टर से ललन सिंह की फोटो गायब है, इसके क्या मायने हैं? बीजेपी सांसद ने कहा कि गायब नहीं होंगे तो और क्या होगा। अगर नीतीश जी गायब करना चाहें तो वो किसी को भी गायब कर सकते हैं। आरसीपी और शरद जी भी गायब हो गए थे ना। गिरिराज सिंह ने आगे कहा, "बिहार की राजनीति पूरी तरह से करवट ले चुकी है। अब नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री नहीं रहने वाले हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि अब नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे भी बंद हो चुके हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- JDU Meeting: क्या ललन सिंह आज देंगे इस्तीफा? CM नीतीश कुमार ने मुस्कुराकर सधे अंदाज में दिया जवाब

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'अरे भाई कितनी बार सफाई दें, नहीं मानना है मत मानो', ललन सिंह के इस्तीफे की बात पर भड़के तेजस्वी यादव