विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: 'नीतीश कुमार को वार्ड पार्षद जितने भी वोट नहीं मिलेंगे', मुख्यमंत्री के बनारस जाने की बात पर भड़के सम्राट चौधरी

By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Fri, 15 Dec 2023 10:49 AM (IST)

Bihar News बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बनारस दौरा रद्द होने पर सियासत तेज हो गई है। बिहार बीजेपी ...और पढ़ें

नीतीश कुमार और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (जागरण)
नीतीश कुमार और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (जागरण)

HighLights

  1. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बनारस जाने की बात पर सियासत तेज हो गई है।
  2. बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है।

डिजिटल डेस्क, पटना। Nitish Kumar Banaras Visit: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बनारस (वाराणसी) दौरा रद्द हो गया है लेकिन इसपर सियासत अब भी गरमाई हुई है। भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। इसी क्रम में बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है।

सम्राट चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार मध्य प्रदेश भी गए थे चुनाव लड़ने के लिए लेकिन क्या हुआ? हमारे यहां जितने वोट वार्ड पार्षदों को मिलते हैं, उतने भी उन्हें नहीं मिले। फिर अगर वह बनारस जाएंगे तो भी यही हाल होने वाला है। बनारस में भी वार्ड पार्षद जितने वोट नहीं मिलेंगे।

भाजपा सांसद रवि किशन ने भी बोला जोरदार हमला

भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार रवि किशन ने भी मुख्यमंत्री के बनारस आने की बात पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि काशी महादेव की नगरी है, वे जरूर आएं। हमने सुना है जहां कण-कण में शिव है वहां नीतीश कुमार आ रहे हैं। नीतीश कुमार को मैं क्षमा के साथ कहना चाहता हूं, क्योंकि वह बड़े नेता हैं वे, आव फरिया ल।

रवि किशन ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री गरीबों के नेता हैं। वे कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री बनाने वाले नेता हैं। वह करोड़ों भारतीय का ख्याल रखते हैं। इसलिए नीतीश जी उनसे नहीं जीत सकते।

सीएम नीतीश की 24 दिसंबर को होने वाली रैली रद्द

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वाराणसी में 24 दिसंबर को होने जा रही रैली को रद्द कर दिया गया है। जदयू ने इसकी वजह भी बताई है। जानकारी के अनुसार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने गुरुवार को कहा कि 29 दिसंबर को दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है।

इसके अलावा प्रदेश में कुछ कार्यक्रम होने की वजह से मुख्यमंत्री व्यस्त रहेंगे। ऐसे में उनकी वाराणसी रैली को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।

यह भी पढ़ें

KK Pathak Retirement: केके पाठक कब होंगे रिटायर, बिहार में कौन-कौन से पद पर दे चुके हैं सेवा? पढ़ें यहां

Kharmas Kab Se Hai: खरमास कब से लग रहा और कब होगा समाप्त? पढ़ें जनवरी 2024 में विवाह के शुभ मुहूर्त