Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'अब लालू और नीतीश भी समझ जाएं', INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे पर कलह के बीच नित्यानंद ने विपक्ष को घेरा

    By Mukul KumarEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 10:47 AM (IST)

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आईएनडीआईए गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव शुरू हो गया है। हाल ही में कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रम ...और पढ़ें

    आईएनडीआईए गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर नित्यानंद राय ने विपक्ष को घेरा
    आईएनडीआईए गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर नित्यानंद राय ने विपक्ष को घेरा

    HighLights

    1. नित्यानंद राय ने कहा, भारत के विभाजन का कारण गरीबी और नफरत
    2. अखिलेश यादव के बाद लालू यादव और नीतीश कुमार को भी चल जाएगा पता

    डिजिटल डेस्क, पटना। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर तनातनी जारी है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख को कांग्रेस को समझने में बहुत कम समय लगा। इसके साथ उन्होंने कहा कि जल्द ही लालू यादव और नीतीश कुमार भी कांग्रेस के बारे में समझ जाएंगे। 

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव कांग्रेस को जल्द ही समझ गए, लेकिन हम पहले से ही उस पार्टी के बारे में जानते हैं। नित्यानंद राय ने आगे कहा कि भारत के विभाजन का कारण गरीबी और नफरत था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कभी भी शांति, एकता, संप्रभुता, समृद्धि या लोगों के कल्याण की चिंता नहीं थी।

    लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप

    केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के बाद लालू यादव और नीतीश कुमार को भी पता चल जाएगा कि कांग्रेस क्या है? पूरा देश कांग्रेस को समझ गया है, बस यही लोग देर से समझ रहे हैं। 

    गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आईएनडीआईए गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

    समाजवादी पार्टी का मध्य प्रदेश में नहीं है कोई आधार

    उत्तर प्रदेश ईकाई के कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने समाजवादी पार्टी को एमपी इलेक्शन में  केवल कांग्रेस को सपोर्ट करने को कहा था। उन्होंने सीट को लेकर साफ तौर पर कहा कि अखिलेश यादव की पार्टी का वहां कोई आधार नहीं है।

    खबरें और भी

    अजय राय ने कहा कि अगर आप (अखिलेश यादव) आईएनडीआईए गठबंधन का हिस्सा हैं तो आपको देखना होगा कि हर राज्य में क्या स्थिति है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच लड़ाई है, इसलिए सपा को कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए।

    उन्होंने आगे कहा कि उनके पास केवल एक विधायक था और वहां वह भी भाजपा में शामिल हो गया। इसके जवाब में अखिलेश यादव ने अजय राय और कांग्रेस को खूब सुनाया। 

    यह भी पढ़ें- 'मुख्यमंत्री उस व्यक्ति को अपना राजनीतिक वारिस...', CM नीतीश पर बरसे सुशील मोदी; Tejashwi Yadav को भी चुभेगी ये बात!

    यह भी पढ़ें- बिहार में पहले CM के नाम पर एकजुट होगा INDIA गठबंधन, लालू यादव के साथ मंच साझा करेंगे कांग्रेस के ये बड़े नेता