Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Assembly Speaker: नंद किशोर यादव ने किया नामांकन, विपक्ष से कोई मैदान में नहीं; अब 15 फरवरी को होगा निर्वाचन का काम

    By Raman Shukla Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Tue, 13 Feb 2024 03:19 PM (IST)

    Bihar Assembly Speaker विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव ने नामाकंन कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उप मुख्यमंत्री स ...और पढ़ें

    विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव ने किया नामांकन
    विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव ने किया नामांकन

    HighLights

    1. नामाकंन के बाद नंद किशोर यादव ने मीडिया से बातचीत की
    2. 15 फरवरी को निर्वाचन का काम संपन्न होगा

    राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को नामाकंन कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा के अलावा कई मंत्री व विधायक मौजूद थे।

    वहीं, विपक्ष की ओर से अध्यक्ष पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया है। नंद किशोर यादव सातवीं बार विधायक हैं। नामाकंन के बाद नंद किशोर यादव ने मीडिया से बातचीत की।

    विपक्ष की ओर से इस पद के लिए कोई कैंडिडेट नहीं

    अब विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन 15 फरवरी को होगा। पक्ष की ओर से इस पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव ने नामाकंन किया है। वहीं, विपक्ष की ओर से इस पद के लिए कोई कैंडिडेट नहीं है। वहीं, नामाकंन करने के बाद नंद किशोर यादव ने बड़ा बयान दिया है।

    उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के लिए मेरा नामाकंन हुआ है। मैं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा साथ साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि आज नामाकंन हुआ है, 15 फरवरी को निर्वाचन का काम संपन्न होगा।

    वार्ड पार्षद से अब तक

    1978 में वह पहली बार पटना नगर निगम चुनाव में पार्षद बने थे। इसके बाद 1982 में पटना के उप महापौर बने। भाजपा ने 1983 में पार्टी का महानगर अध्यक्ष बना दिया। 1990 में वह बिहार के युवा मोर्चा अध्यक्ष बने।

    खबरें और भी

    1995 में नंद किशोर यादव पटना के पूर्वी क्षेत्र से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ें और उन्हें जीत मिली। नंद किशोर यादव विधानसभा सीट का सात बार प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। नीतीश कुमार की सरकार में उन्होंने पथ निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग जैसी बड़ी जिम्मेदारी निभाई। वह नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं।

    यह भी पढ़ें-

    अभी बंद नहीं हुआ अगवा का केस... अब थाने में दर्ज होगा Chetan Anand का बयान, पुलिस करेगी आगे की कार्रवाई

    Tejashwi Yadav: गुजरातियों पर टिप्पणी का मामला... तेजस्वी को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया केस