यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhojpuri Actress: 5 आउटसाइडर एक्ट्रेस जिन्होंने 'भोजपुरी' पर जमा लिया कब्जा, इन राज्यों से रखती हैं नाता
Bihar News भोजपुरी इंडस्ट्री तेजी से फैल रही है। इस इंडस्ट्री में अब आउटसाइडर एक्ट्रेस की भी संख्या बढ़ने लगी हैं। इन अभिनेत्रियों ने भोजपुरी में अपने ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार-यूपी के बाहर से भी अब अभिनेत्रियां भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं।
- इन अभिनेत्रियों ने पवन सिंह, निरहुआ जैसे बड़े एक्टर के साथ काम किया है।
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar News Today: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब तेजी से आगे बढ़ने लगी है। अब देश को छोड़िए दुनिया में भी लोग भोजपुरी गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। पवन सिंह, खेसारी लाल, रवि किशन, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह समेत कई अभिनेता और अभिनेत्रियां अपने एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
अब भोजपुरी इंडस्ट्री की डिमांड ऐसी हो गई है कि कई अभिनेत्रियां दूसरे राज्यों से आकर अपनी किस्मत आजमा रही है। तो आज हम आपलोगों को ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिनका बिहार-यूपी से कोई नाता नहीं फिर भी भोजपुरी इंडस्ट्री में राज कर रही हैं।
1 सपना चौहान (Sapna Chauhan Bhojpuri Actress)
सपना चौहान (Sapna Chauhan) हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। वह भोजपुरी इंडस्ट्री में आजकल धमाल मचाने रही हैं। सपना चौहान ने 2022 में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा और खेसारी लाल यादव के साथ कई भोजपुरी गानों में काम किया है। सपना चौहान पहले पहाड़ी डांस करती थी लेकिन अब भोजपुरी में अपना सिक्का चला रही हैं।

सपना चौहान
2. मोनालिसा (Monalisa Bhojpuri Actree)
मोनालिसा (Monalisa) ने 125 भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। मोनालिसा बंगाल की रहने वाली हैं। उनकी अदाओं और ठुमके की भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी डिमांड है। मोनालिसा फिलहाल मुंबई में पति विक्रांत राजपूत के साथ शानदार घर में रहती हैं। वह अपनी बोल्ड अदाओं के लिए फेमस हैं।
खबरें और भी

मोनालिसा
3. रश्मि देसाई (Rashmi Desai)
रश्मि देसाई गुजरात की रहने वाली हैं। टीवी के साथ- साथ रश्मि देसाई ने 2004 में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमाया था। रश्मी देसाई ने गजब भैल रामा, बलमा बड़ा नादान, गब्बर सिंह, कंगना खनके पिया के अंगना, पप्पू के प्यार हो गइल और तोसे प्यार बा जैसी भोजपुरी मूवी में काम किया है।
.jpg)
4. काजल राघवानी (Kajal Raghwani)
काजल राघवानी मूल रूप से गुजरात की रहने वाली हैं। उन्होंने मात्र 11 साल की उम्र में एक्टिंग शुरू कर दी थी। काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री में आना भी महज संयोग ही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जाता है कि साल 2011 में विपुल शाह ने उन्हें फोटोशूट के लिए बुलाया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात भोजपुरी फिल्म निर्देशक अजय कुमार ओझा से हुई।
फिर अजय कुमार ओझा को काजल राघवानी बेहद पसंद आईं और उन्हें भोजपुरी फिल्म सुगना से पहला ब्रेक दे दिया। इसके बाद काजल राघवानी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह पवन सिंह, खेसाली लाल से लेकर बड़े बड़े कलाकार के साथ काम कर चुकी हैं।
.jpg)
खेसारी लाल और काजल राघवानी
5.यामिनी सिंह (Yamini Singh Bhojpuri Actress)
यामिनी सिंह का जन्म 17 मई 1997 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था। उन्होंने अरविंद अकेला और अवधेश मिश्रा के साथ 2019 में फिल्म पत्थर के सनम से भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा। उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल सीनियर सेकेंड्री स्कूल से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की। इतना ही नहीं उन्होंने डी वाई पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से डिग्री प्राप्त की। वह एक फैशन डिजाइनर भी हैं।
इसके अलावा त्रिशाकर मधु (Trisha kar Madhu) भी बंगाल से ताल्लुकात रखती हैं। अपने वायरल एमएमएस की वजह से चर्चा में आई थीं। त्रिशाकर मधु भी भोजपुरी में नाम कमा रही हैं।

यामिनी सिंह
यह भी पढ़ें