यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pappu Yadav: 'छठी बार का सांसद हूं... आप मुझे सिखाएंगे', शपथ लेते ही किस पर भड़के पप्पू यादव?
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथ के दौरान हर किसी की नजर उनकी टी-शर्ट पर थी जिसपर लिखा था- ReNEET। ...और पढ़ें

HighLights
- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।
- शपथ ग्रहण के दौरान पप्पू ने 'ReNEET' लिखी हुई टी-शर्ट पहनी थी।
- पप्पू यादव और किरेन रिजिजू के बीच तीखी बहस हो गई।
डिजिटल डेस्क, पटना। Pappu Yadav Kiren Rijiju Video पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। उन्होंने अपनी शपथ मैथिली भाषा में ली। खास बात यह रही कि पप्पू यादव जो टी-शर्ट पहनकर गए थे, उसपर 'ReNEET' लिखा हुआ था। पप्पू यादव की संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से भी तीखी नोकझोंक हुई।
दरअसल, लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद पप्पू यादव ने कुछ नारे लगाए। उन्होंने कहा, रीनीट, बिहार के लिए विशेष दर्जा। सीमांचल जिंदाबाद, मानवतावाद जिंदाबाद, भीम जिंदाबाद और संविधान जिंदाबाद। इसी दौरान सामने बैठे संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने उनको टोक दिया।
प्रणाम पूर्णिया सलाम पूर्णिया जोहार पूर्णिया
शपथ ग्रहण के साथ संसदीय जीवन की एक
और पारी शुरू हो गई
उद्देश्य है पूर्णिया मॉडल पूरे बिहार में सेवा,न्याय
और विकास की राजनीति का आदर्श बने!
शपथ ग्रहण के दौरान #ReNEET का डिमांड किया और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का मांग किया! pic.twitter.com/gPUiKbv4fh
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) June 25, 2024
किरेन रिजिजू पर भड़के सांसद पप्पू यादव
किरेन रिजिजू के नारेबाजी पर टोकने को लकर पप्पू यादव नाराज हो गए। उन्होंने किरेन रिजिजू को अंगुली दिखाते हुए कहा- मैं छठी बार का सांसद हूं, आप अब हमको सिखाएंगे।
'आप तो कृपा पर जीते हैं'
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने किरेन रिजिजू से आगे कहा- आप तो कृपा पर जीते हैं, मैं अकेला लड़ता हूं। निर्दलीय जीता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं चौथी बार निर्दलीय चुनाव जीतकर संसद पहुंचा हूं।
खबरें और भी
पप्पू यादव ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया- "शपथ ग्रहण के साथ संसदीय जीवन की एक और पारी शुरू हो गई। उद्देश्य है पूर्णिया मॉडल पूरे बिहार में सेवा, न्याय और विकास की राजनीति का आदर्श बने! शपथ ग्रहण के दौरान #ReNEET का डिमांड किया और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का मांग किया!"