यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pashupati Paras: पशुपति पारस का दफ्तर छिनने के पीछे किसकी साजिश? पार्टी के नेता ने बताई अंदर की बात; सियासत हुई तेज
Bihar Politics पशुपति पारस के दफ्तर छीने जाने के मामले में पटना हाईकोर्ट में दायर याचिका के मामले में नया मोड़ आया है। अब हाईकोर्ट ने इस मामले में नीत ...और पढ़ें

HighLights
- रालोजपा के दफ्तर छिनने पर पार्टी नेता ने दिया बड़ा बयान
- 28 जुलाई को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में
- पशुपति पारस के दफ्तर छिनने के मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के राज्य कार्यालय भवन का आवंटन रद्द करने का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में अब पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया है।
राज्य सरकार के कुछ लोगों की मिली भगत से कार्यालय भवन का आवंटन रद्द किया गया
श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि आदेश नियम के विपरीत है। सरकार के कुछ खास लोगों की मिली भगत से कार्यालय भवन का आवंटन रद्द करने का आदेश दिया गया है, लेकिन अब तक पार्टी को भवन खाली करने का कोई लिखित निर्देश नहीं मिला है। पशुपति पारस (Pashupati Paras) ने इस मामले में नाराजगी भी जताई है।
वहीं, इस मामले में अब हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार से जवाब भी मांगा है। अब न्यायालय का फैसला ही मान्य होगा। शनिवार को पार्टी के प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष विरेश्वर सिंह व अम्बिका प्रसाद बिनु ने संयुक्त रूप से आयोजित पत्रकार सम्मेलन में यही बात कही।
आवंटन रद्द करने का फैसला पूरी तरह से गलत: श्रवण अग्रवाल
श्रवण अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि रालोजपा कार्यालय का भवन, जो लोक जनशक्ति पार्टी के नाम से था, का आवंटन को भवन निर्माण विभाग द्वारा रद्द किए जाने का फैसला पूरी तरह से नियम के विपरीत है।
खबरें और भी
निर्वाचन आयोग ने रालोजपा को बिहार में राज्यस्तरीय पार्टी का मान्यता दे रखी है। बिहार सरकार के गाइडलाइन के अनुसार रालोजपा कार्यालय के लिए भवन आवंटन का अधिकार रखती है। 2010 के बाद से रालोजपा को यह भवन आवंटित है।
उन्होंने बताया कि रालोजपा के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में 28 जुलाई को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैैठक पटना में बुलायी गयी है जिसमें पार्टी के आगे के कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी।
ये भी पढ़ें
Shankar Singh: कौन हैं निर्दलीय शंकर सिंह? बीमा भारती के साथ JDU के गढ़ को भी कर दिया ध्वस्त