Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पशुपति पारस गुट को लोकसभा चुनाव से पहले झटका, चिराग पासवान के गुट से जुड़ीं LJP सांसद वीणा देवी

    By Jagran NewsEdited By: Yogesh Sahu
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 06:36 PM (IST)

    बिहार में रालोजपा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को लोकसभा चुनाव से पहले तगड़ा झटका लगा है। वैशाली की सांसद वीणा देवी लोजपा (रामविलास) ...और पढ़ें

    पशुपति पारस गुट को लोकसभा चुनाव से पहले झटका, चिराग पासवान के गुट से जुड़ी LJP सांसद वीणा देवी
    पशुपति पारस गुट को लोकसभा चुनाव से पहले झटका, चिराग पासवान के गुट से जुड़ी LJP सांसद वीणा देवी

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले रालोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को बड़ा झटका लगा है। वैशाली की सांसद वीणा देवी लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ हो गई हैं। लोजपा में विभाजन के समय वह रालोजपा चली गई थीं।

    जानकारी के अनुसार, मंगलवार को लोजपा के दोनों गुटों ने पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर अलग-अलग समारोह का आयोजन किया गया था।

    बैनर-पोस्टर पर आई थीं नजर

    रालोजपा के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की ओर से आयोजित स्थापना दिवस के बैनर-पोस्टर पर सांसद वीणा देवी का नाम और फोटो था, लेकिन वह चिराग गुट के समारोह में शामिल हुईं।

    वीणा ने कहा कि चिराग हमारे नेता हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि पशुपति कुमार पारस भी उनके नेता हैं।

    स्थापना दिवस पर आयोजित चिराग के कार्यक्रम में शामिल होने के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थापना दिवंगत रामविलास पासवान ने की थी।

    पार्टी का विभाजन नहीं, पारिवारिक विवाद है : वीणा

    पार्टी में कोई विभाजन नहीं है। यह पारिवारिक विवाद की तरह है, सुलझ जाएगा। बता दें कि लोजपा का दो हिस्से में विभाजन 2021 में हुआ था।

    उस समय पार्टी के छह में से पांच सांसद पशुपति पारस के साथ चले गए थे। इनमें से वीणा देवी लौट आई हैं। वीणा ने कहा कि चिराग के बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन से वह प्रभावित हैं।

    चिराग मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं। वीणा देवी के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने पर चिराग ने कहा कि हमारे नीतियों में जिनका विश्वास है, उनका दल में स्वागत है।

    यह भी पढ़ें

    JDU अध्यक्ष ललन सिंह पहुंचे रांची, CM नीतीश के कार्यक्रम को लेकर बनाएंगे रणनीति; हेमंत सोरेन से हो सकती है मुलाकात

    बिहार में स्कूलों की छुट्टियों पर ये भ्रम कर लें दूर, शिक्षा विभाग ने बेवजह के सियासी विवाद पर ऐसे लगाया विराम

    Uttarkashi Tunnel: बेटे के सुरंग से बाहर आने की राह देख रहे मां-बाप, घर का TV हुआ खराब तो फोन पर ले रहे रेस्क्यू की सूचना