यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पटना एयरपोर्ट पर हंगामा, धुंध के चलते उड़ान में आई देरी; सुबह के यात्री रात तक करते रहे इंतजार
Patna Airport बदलते मौसम का असर विमानों की उड़ान पर भी पड़ता नजर आ रहा है। कोहरा और दृश्यता की बाधा के कारण सोमवार को सुबह 10.55 बजे के विमान के यात्र ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पटना। कोहरा और दृश्यता की बाधा के कारण सोमवार को सुबह 10.55 बजे के स्पाइस जेट विमान के यात्रियों को नौ घंटे तक पटना एयरपोर्ट पर प्रतीक्षा में बैठना पड़ा। रात 8.32 बजे विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। सुबह से ही बार-बार समय में बदलाव के कारण यात्रियों ने हवाई अड्डा पर हंगामा किया।
हालांकि विमानन कंपनी के प्रतिनिधि स्पाइसजेट की उड़ान नहीं रद्द होने का भरोसा देकर स्थिति शांत कराते रहे। एयरलाइंस की दिल्ली-पटना फ्लाइट संख्या एसजी 8721 सुबह 10:20 के बजाय शाम 7:42 बजे पहुंची। इसके चलते पटना से दिल्ली जाने वाले विमान एसजी 8729 के यात्रियों को पूरे दिन प्रतीक्षा करनी पड़ी।
यह विमान रात साढ़े आठ बजे के बाद गंतव्य के लिए रवाना हुआ। फ्लाइट का समय तीन बार पुनर्निर्धारित किए जाने से जहानाबाद जिले के घोसी के पूर्व विधायक राहुल शर्मा समेत सौ से अधिक यात्री पटना एयरपोर्ट पर ही बैठे रहे। वहीं, बेंगलुरु और मुंबई के दो जोड़ी विमानों को रद्द कर दिया गया।
फ्लाइटें रद्द होने और विमानों के परिचालन में देरी को लेकर इंडिगो और स्पाइसजेट के काउंटर पर तैनात कर्मियों व यात्रियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। यात्रियों की मानें तो रात को रवाना होने वाली पटना-गुवाहाटी की फ्लाइट का काफी देर तक कुछ अता-पता नहीं था।
खबरें और भी
विलंब से आने वाले प्रमुख विमान
- दिल्ली (6ई210) : 2 घंटा 23 मिनट
- कोलकाता (6ई713) : 1 घंटा 35 मिनट
- चंडीगढ़ (6ई6394) : 1 घंटा 50 मिनट
- हैदराबाद (एसजी 322) : 4 घंटे 43 मिनट
- भुवनेश्वर (6ई6485) : 1 घंटा 22 मिनट
- मुंबई (6ई2043) : 1 घंटा 22 मिनट
- दिल्ली (एसजी 757) : 4 घंटा 42 मिनट
- दिल्ली (6ई2695) : 1 घंटा 07 मिनट
- बेंगलुरु (एसजी 531) : 1 घंटा 08 मिनट
विलंब से रवाना होने वाले प्रमुख विमान
- दिल्ली (6ई2163) : 3 घंटा 54 मिनट
- कोलकाता (6ई210) : 1 घंटा 02 मिनट
- भुवनेश्वर (6ई6394) : 1 घंटा 25 मिनट
- हैदराबाद (एसजी 323) : 4 घंटा 50 मिनट
- चंडीगढ़ (6ई6485) : 1 घंटा 13 मिनट
- मुंबई (6ई2167) : 1 घंटा 18 मिनट
- दिल्ली (एसजी 758) : 4 घंटा 05 मिनट
- दिल्ली (6ई2185) : 1 घंटा 03 मिनट
- दिल्ली (6ई2792) : 1 घंटा 40 मिनट
- बेंगलुरु (एसजी 532) : 1 घंटा 10 मिनट
ये भी पढ़ें -