पटना के बाढ़ में दिनदहाड़े 15 लाख की डकैती; परिवार को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम
पटना के बाढ़ अनुमंडल में दिनदहाड़े 6 नकाबपोश अपराधियों ने एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाया और लगभग 15 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। इस दुस्साहसिक वा ...और पढ़ें
संवाद सहयोगी, बाढ़। अनुमंडल मुख्यालय के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन से सटे बुढ़ाउद्दीन चक गांव में शुक्रवार की सुबह-सुबह अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
सघन आबादी वाले इलाके में आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने घर में घुसकर गृहस्वामी समेत पूरे परिवार को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए।
बरसों बाद दिनदहाड़े घटी इस दुस्साहसिक घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।
छत के स्टोर रूम में छिपे थे 6 नकाबपोश अपराधी
गृहस्वामी जयचंद्र कुमार चौधरी ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 7:30 बजे वे अपने मकान की छत पर कपड़ा सुखाने के लिए गए थे।
इसी दौरान उनकी नजर छत पर बने स्टोर रूम पर पड़ी, जिसका दरवाजा आधा खुला हुआ था। उन्होंने संदेह होने स्टोर रूम के भीतर झांका।
अचानक पहले से ही घात लगाकर बैठे 6 नकाबपोश बदमाशों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने तुरंत उनका मुंह दबा दिया और हाथ-पैर बांधकर उन्हें वहीं असहाय कर दिया।
गृहस्वामी को काबू में करने के बाद सभी नकाबपोश अपराधी नीचे के कमरों में दाखिल हुए। वहां उन्होंने जयचंद्र चौधरी की पत्नी, बेटे और बेटी को पिस्टल (हथियार) की नोक पर ले लिया और सभी को एक कमरे में बंधक बना लिया।
इसके बाद बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर तिजोरी और अलमारी में रखे जेवरातों के बारे में पूछा और पूरे घर को खंगालना शुरू कर दिया।
लगभग आधे घंटे तक घर में बेखौफ तांडव मचाने के बाद लुटेरों ने करीब 15 लाख रुपये के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
डायल 112 की टीम और थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंचे
बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह छत पर बंधे गृहस्वामी ने अपने हाथ खोले और छत से जोर-जोर से शोर मचाया। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते।
तब तक सभी नकाबपोश अपराधी सघन आबादी का फायदा उठाकर मौके से चंपत हो चुके थे। घटना की सूचना तुरंत डायल-112 पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही बाढ़ थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह पुलिस बल के साथ आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की पड़ताल शुरू की।