Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में भारत सरकार लिखी कार में युवक को मारी गोली; मेन रोड छोड़ ग्रामीण पथ पर गई गाड़ी में वारदात

    Updated: Sun, 24 May 2026 11:02 AM (GMT+05:30)

    फतुहा-दौलतपुर ग्रामीण पथ पर एक कार में सवार युवक बिट्टू कुमार को उसके ही साथियों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जां ...और पढ़ें

    घटनास्‍थल पर लगी कार और जांच करती पुलिस। जागरण

    घटनास्‍थल पर लगी कार और जांच करती पुलिस। जागरण

    HighLights

    1. फतुहा में कार सवार युवक को गोली मारी

    2. घायल युवक पटना के कुर्जी का बिट्टू कुमार

    3. गोली मारने वाले साथी कार से फरार हुए

    संवाद सूत्र, फतुहा (पटना)। फतुहा थाना क्षेत्र के फतुहा-दौलतपुर ग्रामीण पथ पर डुमरी खंदा में रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कार सवार एक युवक को गोली मार दी गई। 

    हैरानी की बात यह है कि कार में सवार युवक ने ही घटना को अंजाम दिया। घायल युवक पटना के कुर्जी का बिट्टू कुमार है। उसके पेट में गोली लगी है।  

    स्‍थानीय स्‍तर पर उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  

    पटना की ओर से आई कार 

    बताया जाता है‍ क‍ि पटना की ओर से एक कार मेन रोड को छोड़कर फतुहा-दौलतपुर ग्रामीण पथ पर आ गई। उसमें तीन लोग सवार थे।  

    डुमरी खंदा के पास पहुंचते ही बिट्टू को गोली मार दी गई। इसके बाद कार सवार सभी युवक पैदल ही भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो युवक को लहूलुहान देखकर हैरान रह गए।  

    तीन गोलियां और एक खाली खोखा बरामद

    पुलिस को सूचना दी गई। फतुहा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक खोखा और तीन कारतूस बरामद किए। इसके बाद युवक को फतुहा अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।  

    वहां प्राथम‍िक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले का कारण तलाश रही है। बरामद कार के आगे एक बोर्ड लगा हुआ है जिसपर जीएसटी, भारत सरकार लिखा हुआ है।  

    पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि यह गैंगवार है या आपसी विवाद। घायल युवक का इत‍िहास भी पता किया जा रहा है। बहरहाल घटना से सनसनी फैल गई है। 

    डीएसपी अवधेश कुमार ने बताया क‍ि तीन लोग अर्टिगा कार पर सवार थे। डुमरी मोड़ के आगे तीनों में क‍िसी बात पर बकझक हुई। इसके बाद गोली मारी गई है।  घटना के कारण की जांच की जा रही है।